उत्तराखंड

हिंसा की शिकार महिलाओं की मदद के लिए टोल फ्री नंबर जारी..

हिंसा की शिकार महिलाओं की मदद के लिए टोल फ्री नंबर जारी..

 

 

 

 

 

 

 

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने डॉ. लीलाधर भट्ट मेमोरियल वेलफेयर कमेटी (डीएलबीएमकेएस) के अध्यक्ष राज भट्ट और अन्य अधिकारियों ने राजभवन में मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को समिति के प्रोजेक्ट ‘निधि’ के बारे में जानकारी दी।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने डॉ. लीलाधर भट्ट मेमोरियल वेलफेयर कमेटी (डीएलबीएमकेएस) के अध्यक्ष राज भट्ट और अन्य अधिकारियों ने राजभवन में मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को समिति के प्रोजेक्ट ‘निधि’ के बारे में जानकारी दी। उनका कहना हैं कि प्रोजेक्ट ‘निधि’ के तहत घरेलू हिंसा, यौन शोषण और अन्य हिंसा की शिकार महिलाओं और बच्चियों की सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001804039, 05946-297101 जारी किया गया है।

हेल्पलाइन के माध्यम से ऐसी पीड़ित बच्चियां और महिलाएं जो किसी वजह से पुलिस को रिपोर्ट नहीं कर सकती हैं, उनकी सहायता करते हुए उनके मामलों को आसानी से पुलिस तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर प्रोजेक्ट से जुड़े पदाधिकारी मेजर जनरल (रि) गुलाब रावत, ब्रिगेडियर (रि.) भारत रावत आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top