देश/ विदेश

इन राशि के लोगों को होगा उम्मीद से ज्यादा लाभ, जानिए आज का राशिफल..

इन राशि के लोगों को होगा उम्मीद से ज्यादा लाभ, जानिए आज का राशिफल..

राशिफल: आज दिनांक 20 सितंबर 2021 और दिन सोमवार है। आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? दरअसल ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।

 

मेष राशि- पेट में एसिडिटी से संबंधित तकलीफ हो सकती है। व्यवसाय में मार्केटिंग संबंधी कामों पर ज्यादा ध्यान देने से लाभ हो सकता है। विवाहित तथा प्रेम संबंध दोनों में किसी व्यक्ति के कारण अवरोध हो सकता है। आज आपका पारिवारिक तानाबान कुछ उलझ सकता है। संतान की शिक्षा पर पर विशेष ध्यान दें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल

वृषभ राशि- आज पैसों से संबंधित लाभ मिल सकता है। आज परिवहन सेवा के काम के लिए दिन प्रतिकूल है। आज सेहत से संबंधित कुछ परेशानियां फिर से परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ मित्रवत संबंध रहने वाला है। आज आप किसी तरह के परोपकार के काम में सहयोग कर सकते हैं।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सफेद

 

मिथुन राशि– लग्नस्थ चन्द्रमा औऱ मंगल के कारण आज आपका आत्मविश्वास सातवें आज आपकी जीवन शैली में बदलाव हो सकता है। ज़मीन-जायदाद के कारोबार करने वालों के लिए दिन लाभकारी रह सकता है। आज पुराने रोग से आपको छुटकारा मिल सकता है। आज आप मौजमस्ती और मनोरञ्जन को काफी समय देंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- काफी

 

 

कर्क राशि- आज के दिन किसी यात्रा को रद्द कर दें तो बेहतर रहेगा। आज आपका उत्साह बढ़ा-चढ़ा रह सकता है। आज इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए परीक्षा की तैयारी में लगे विद्यार्थियों के लिए दिन ठीक है। जीवन में अनुशासन लाने का प्रयास करें। स्थान परिवर्तन की योजना को लेकर जल्दबाज़ी करने से आर्थिक नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम

 

सिंह राशि- आज लाभ भाव में लक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है जिससे आज आपको काफी धन प्राप्त होने का योग बना हुआ दिखायी दे रहा है। चिकित्सको के लिये समय अनकूल रहने वाला है। विदेश जाने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए दिन अनकूल रहने वाला है। समाज सेवी संस्था में भी आपका विशेष योगदान रहेगा।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल

 

कन्या राशि- आज आर्थिक आमदनी बढ़ाने के लिए कोशिश करना बेकार हो सकता है। आज आपकी परीक्षाये अवरुध्द हो सकती है। आज किसी सरकारी काम में अड़चन आ सकती है। व्यापार में धन लाभ हो सकता है। घर में बैठकर किसी रोचक मनोरंजन का आनन्द उठायेंगे। आज आपके परिवार में सुख-शान्ति का माहौल रहेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- हरा

 

तुला राशि- सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के लिए अच्छा अवसर बन सकता है। भाग्यभाव में चन्द्रमा और मंगल के कारण आपको भाग्य के कृपा से धन लाभ के संकेत है पिता के पुरुषार्थ का फल आपको मिलने वाला है। विदेश जाकर काम करने का स्वप्न आज पूर्ण हो सकता है। किसी तरह के प्रेम प्रपंच से दूर रहेगे तो अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी

 

 

वृश्चिक राशि- आज आपका मनोबल प्रभावित हो सकता है। आज गलत खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। आपके कार्य में जीवन साथी की सलाह बहुत ही लाभदायक रहेगी। अध्यात्म तथा धर्म-कर्म में रुचि रहने वाली है आज के दिन। समय का दुपयोग आज आप अध्ययन करके करने वाले है। संतान सुख अच्छा है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मैरुन

 

धनु राशि- आज आप रोजगार में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आज के दिन किसी तरह के विवाद से आपको बचना चाहिये। आज आपके प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। आज संतान की तरफ से भी किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। दूसरों की मदद करने में संकोच न करें क्यूंकि यह आपका सदगुण है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सुनहरा

 

मकर राशि- आज के दिन जीवनसाथी से अपार प्रेम और सानिध्य आपको प्राप्त होगा।आयुर्वेदिक उत्पादों से आप लाभ कमा सकते है। आज आप कुछ औषधियो के सेवन पर निर्भर रह सकते है। अपनी निजी बातों को किसी से शेयर न करें। अन्यथा वह आपको नुकसान पहुंचा सकता है।शिक्षा रुक सकती है आज के दिन।
शुभ अंक- 8

शुभ रंग- नीला

 

कुंभ राशि- आज आपके मन में उत्साह और उर्जा का संचार रहेगा। रियल स्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट्स आज रुक सकते है। सरकारी कंट्रैक्टर के लिये आज का दिन काफी मुनाफा वाला रह सकता है। आज के दिन सांयकाल कोई मित्र आपसे मिलने आपके घर आ सकता है। बीमारियो से भय लग सकता है आपको आज के दिन ।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- आसमानी

 

मीन राशि– अपने व्यापार को लेकर तत्कालिक निर्णयों से आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक दशा आज आपकी ठीक रहने वाली है। आज के दिन आप किसी यात्रा पर जा सकते है। आज मीन राशि की महिलाओं वर्ग को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये आज आपको कफ की समस्या हो सकती है। अपने लिये कुछ परिधान आदि खरीद सकते है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top