उत्तराखंड

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच तीरथ सरकार का बड़ा फैसला, इन लोगों की उत्तराखंड में एंट्री बैन..

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच तीरथ सरकार का बड़ा फैसला, इन लोगों की उत्तराखंड में एंट्री बैन..

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों को अगले आदेश तक बंद करने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग में प्रदेश में कोविड की स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन पूरी सख्ती से कराया जाने पर जोर दिया हैं। उन्होंने कहा कि, हर जिले में कोविड केयर सेंटरों को मजबूत किया जाए। साथ ही सीएम ने कहा कि प्रदेश की सभी शिक्षण संस्थानों को बंद किया जाए। राज्य की सीमाओं पर भी पूरी गम्भीरता से जांच की जाए।

 

दूसरे राज्यों के लोगों को उत्तराखंड आनेके लिए आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट के बिना अनुमति न दी जाए। साथ ही उत्तराखण्ड वापस आने वाले प्रवासी लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। इसके लिये पिछली बार के पोर्टल को दोबारा एक्टिव किया जाए। घर लौटने वाले प्रवासियों के लिये होम क्वारटाइन भी अनिवार्य किया जाए। सीएम ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने की आवश्यकता है। इसके साथ ही ग्राउंड में काम करने वाले फ्रंटलाईन वर्क्स का मनोबल बढ़ाया जाए।

 

कोशिश की जाए कि हमारे स्वास्थ्य कर्मी और अन्य फ्रंटलाईन वर्क्स कोविड से संक्रमित न हों। इसके लिए सभी तरह की सावधानी बरती जाए। टीकाकरण में तेजी लाई जाए। बैठक में डीजीपी अशोक कुमार, अपर मुख्य सचिव राधा रतूङी, सचिव अमित नेगी, शैलेश बगोली, नितेश झा, डा पंकज कुमार पाण्डेय आदि मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top