देश/ विदेश

शादी वाले दिन ही सास ने की बहू को मारने की कोशिश, पढ़िए पूरी खबर..

शादी वाले दिन ही सास ने की बहू को मारने की कोशिश, पढ़िए पूरी खबर..

दुल्हन को कपकेक खिलाकर मारने की कोशिश..

 

 

देश-विदेश: दुनियाभर में अजीबोगरीब घटनाएं होती रहती हैं। ऐसी ही एक खबर यूके से भी सामने आई है, जहां एक सास ने अपनी बहू को शादी में मारने की कोशिश की। दुल्हन को मारने के लिए उसने जिस पैतरे को अपनाया उसे जानकर हैरानी होगी। आपको बता दे कि महिला ने दुल्हन को कपकेक खिलाकर मारने की कोशिश की, ये बात सुनने में थोड़ी अजीब जरूर है लेकिन एकदम सच है। इस घटना की जानकारी यूके की टिकटॉकर कैली ने एक वीडियो शेयर करते हुए दी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 

जिसमें उन्होंने बताया कि शादी समारोह के दौरान एक सास ने अपनी होने वाली बहू को अस्पताल भेजने का इंतजाम कर लिया था। कैली दावा करती हैं कि उनके पास एक नोट है जिससे पता चलता है कि दुल्हन को कोकोनट से सिरियस एलर्जी है। पेस्ट्री शॉप वालों को ये पता था कि केक में कोकोनट नहीं है इसलिए उन्होंने उसको सर्व किया। रिसेप्शन डिनर के बीच उनके शादी वाले केक के अलावा कैली ने कपकेक को देखा, जिसे उन्होंने ऑर्डर नहीं किया था। दूल्हे की मां ने बताया कि वो केक उन्होंने ऑर्डर किया है, ताकि किसी के पास केक की कमी न पड़े।

 

लेकिन केक काटने के बाद मामला गंभीर हो गया। बता दे कि दूल्हे की मां ने दुल्हन से कहा कि वो भी कपकेप को ट्राई करे। इसके बाद उसने केक हाथ में उठाकर दुल्हन को खिलाने की कोशिश की, तभी दूल्हे ने उसको रोका और अपनी मां से कहा कि दुल्हन को कोकोनट से एलर्जी है और ये केक उसी से बना है। कैली कहती हैं कि ये तो गनीमत रही कि दूल्हे ने अपनी मां को रोक लिया। इस घटना के बाद थोड़ी देर तक कमरे में कोई हलचल नहीं हुई। दूल्हा गुस्से से अपनी मां के मुंह को तांकता रहा, वहीं दुल्हन काफी घबरा गई।

 

इसके बाद दूल्हा गुस्से से आगबबूला हो गया और केक छीन कर जमीन पर फेंक दिया। दूल्हे ने अपनी मां से कहा कि आप हमारे रिश्ते से खुश नहीं हैं इसलिए ऐसा कर रही हैं। आपकी इस हरकत से उसे एनाफिलेक्टिक शॉक लग सकता था। काफी देर तक वो यूं ही भड़कता रहा, जिसके बाद उसकी मां उसके पास आई और बोली कि ये सब गलती से हुआ है। तब जाकर दूल्हा शांत हुआ।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top