ब्रेकिंग न्यूज़ : मंदाकिनी नदी में बह रही बालिका को युवाओं ने निकाला बाहर..
उत्तराखंड: रूद्रप्रयाग गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यालसौड में एक बालिका मंदाकिनी नदी में बह रही थी जिसे स्थानीय युवा नीरज जगवान, रोहित कुमार, प्रियांशु चन्द्रवाल, सुबोध वैष्णव आदि स्थानीय युवाओं ने देखा तो वे उसे तत्काल नदी से बहार निकालकर अस्पताल ले गये जहा उसका उपचार चल रहा है। लडकी की पहचान सृष्टि पुत्री विजय सिंह (21) निवासी ग्राम जलई, विकासखंड अगस्त्यमुनि रूद्रप्रयाग बताया जा रहा है। सृष्टि नदी में कैसे बही अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल बालिका का उपचार अस्पताल में चल रहा है। परिजन साथ में हैं।