देश/ विदेश

ये हैं दुनिया का सबसे रहस्यमयी गांव, जहां इंसानों से लेकर जानवर तक हैं अंधे..

ये हैं दुनिया का सबसे रहस्यमयी गांव, जहां इंसानों से लेकर जानवर तक हैं अंधे…

देश-विदेश: दुनिया में कई ऐसी रहस्यमयी जगह हैं, जिनके बारे में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। एक ऐसा ही रहस्यमयी गांव है मैक्सिको में जिसे ‘अंधों का गांव’ कहा जाए तो गलत नहीं होगा, क्योंकि यहां इंसानों से लेकर जानवर तक सब अंधे हो जाते हैं। इसके पीछे एक गहरा रहस्य छुपा हुआ हैं। इस गांव का नाम है टिल्टेपक, जानकारी के अनुसार इस गांव में जोपोटेक जनजाति के लोग रहते हैं। कहते हैं कि यहां जन्म के समय बच्चे बिल्कुल ठीक होते हैं, लेकिन उसके कुछ दिनों के बाद ही उनकी आंखों की रोशनी चली जाती है, यानी वो अंधे हो जाते हैं।

 

इस गांव में रहने वाले लोग अपने अंधेपन के पीछे की वजह एक शापित पेड़ को मानते हैं। उनका कहना है कि लावजुएला नाम के एक पेड़ को देखने के बाद यहां इंसान से लेकर पशु-पक्षी तक सब अंधे हो जाते हैं। वही वैज्ञानिकों का मानना है कि लोगों के अंधेपन के पीछे कोई पेड़ नहीं, बल्कि एक खतरनाक और जहरीली मक्खी है। खास किस्म की इस जहरीली मक्खी के काटने से ही लोगों के आंखों की रोशनी चली जाती है। इस गांव में करीब 70 झोपड़ियां हैं, जिसमें करीब 300 लोग रहते हैं। जिनकी एक खासियत हैं कि यहां किसी भी घर में खिड़की नहीं होती। हालांकि माना जाता है कि यहां कुछ लोगों की आंखों की रोशनी ठीक है, जिनकी वजह से ही बाकी के लोग यहां रह पाते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top