उत्तराखंड

सौतेले बाप ने छह साल की मासूम बेटी के शरीर पर पेन से किए सैकड़ों छेद..

सौतेले बाप ने छह साल की मासूम बेटी के शरीर पर पेन से किए सैकड़ों छेद..

उत्तराखंड: रुद्रपुर में सौतेले पिता ने मानवता की सारी हदें पार कर ली। छह साल की बेटी के निर्दयी पिता ने उसकी पीठ पर पेन घोंपकर उसे जख्मी कर दिया। देर शाम पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह मामला ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर का है। जहां गूलरभोज निवासी महिला का विवाह कुछ साल पहले रुद्रपुर निवासी एक युवक से हुआ था। शादी के बाद दंपती की दो बेटियां हुई। लेकिन इसके बीच ही दंपती के रिश्तों में खटास आ गई। दोनों का तीन साल पहले तलाक हो चुका है।

 

इसके बाद महिला ने शहर के ही एक अन्य युवक से शादी कर ली। शादी के बाद महिला ने एक और बेटी को जन्म दिया। दोनों के बीच कुछ समय तक सब कुछ ठीक चला। इसके बाद पति महिला के साथ मारपीट करने लगा। पुलिस के अनुसार युवक छह साल की अपनी सौतेली बेटी के लिए कुछ दिन पहले अंग्रेजी सीखने की एक किताब खरीदकर लाया था। किताब दिलाने के बाद वह रोजाना अंग्रेजी पढ़ने को कहता था। अंग्रेजी नहीं पढ़ पाने पर वह उसकी पीठ पर पेन घोंपकर प्रताड़ित करने लगा था। बेटी के चीखने पर भी उसका दिल नहीं पसीजता था।

 

पत्नी के विरोध करने पर वह उसे भी प्रताड़ित कर मारपीट करने लगा। तीन दिन पहले महिला दोनों बेटियों को लेकर अपने मायके चली गई। रविवार को मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।  दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट फोटो के साथ वायरल हो रही थी। जिसमे बताया गया था कि एक युवक ने अपनी बच्ची की पीठ को पेन से गोदा है। पोस्ट को एक युवा व्यापारी ने देखा तो उन्होंने अपने दोस्तों के साथ आरोपी की तलाश शुरू कर दी। रविवार को उन्होंने आरोपी को पकड़ने के बाद आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top