उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना में सहायता देने वाले व्यक्ति को किया जायेगा पुरस्कृत..

सड़क दुर्घटना में सहायता देने वाले व्यक्ति को किया जायेगा पुरस्कृत..

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर जिला स्तरीय एप्रेजल समिति का गठन किया गया है। समिति की ओर से किसी भी तरह से हुई सड़क दुर्घटनाओं के शिकार व्यक्तियों को तत्काल सहायता प्रदान कराने वाले व्यक्ति को पुरस्कृत किया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिला स्तरीय एप्रेजल समिति का गठन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति में पुलिस अधीक्षक व मुख्य चिकित्साधिकारी को सदस्य तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है। समिति का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना के शिकार व्यक्तियों को ससमय चिकित्सीय पहुंच उपलब्ध कराने वाले मददगार व्यक्ति को पुरस्कृत करवाना है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top