उत्तराखंड

केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा पहुंचा 2 लाख पार..

केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा पहुंचा 2 लाख पार..

महज 11 दिनों में धाम पहुंचे 2 लाख 2 हजार 738 श्रद्धालु..

इस बार केदारनाथ धाम पहुंच रहे रिकार्ड तोड़ यात्री..

 

 

 

 

केदारनाथ धाम की यात्रा इस बार रिकॉर्ड तोड़ रही है। महज 11 दिनों में ही केदारनाथ में दो लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर लिए हैं, जबकि प्रतिदिन हजारों की संख्या में तीर्थयात्री केदारनाथ के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं।

 

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा इस बार रिकॉर्ड तोड़ रही है। महज 11 दिनों में ही केदारनाथ में दो लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर लिए हैं, जबकि प्रतिदिन हजारों की संख्या में तीर्थयात्री केदारनाथ के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। छः मई को भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट देश-विदेश के भक्तों के दर्शनार्थ खोले गऐ थे। इसके बाद से लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। जहां पहले दिन ही 23 हजार से अधिक यात्रियों ने दर्शन कर रिकार्ड बनाया, वहीं 11 दिन में ही 2 लाख 2 हजार 738 यात्रियों ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किए। यह आंकड़ा भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

 

बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से बाबा के दरबार में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अब तक धाम में दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन कर लिए हैं, जो अपने आप में एक कीर्तिमान है। महज 11 दिनों में ही इतनी संख्या में यात्रियों ने कभी भी इससे पूर्व केदारनाथ के दर्शन नहीं किए। डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ रही संख्या को देखते हुए यात्रा मार्ग व धाम में व्यवस्थाओं में भी लगातार इजाफा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रियों की सुविधा को देखते हुए शौचालयों की संख्या बढ़ाई गई है।

 

पैदल मार्ग के रामबाड़ा में नए पुल का निर्माण कार्य भी गतिमान है। इसके अलावा संचालित हो रहे घोड़े-खच्चरों की व्यवस्था को भी व्यवस्थित किया गया है। उन्होंने केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि जिनको स्वास्थ्य सबंधित कोई परेशानी हो वे अपना चिकित्सीय परीक्षण करने के उपरांत ही अपनी दवाइयां व गरम कपड़े साथ में रखते हुए दर्शन के लिए प्रस्थान करें। उन्होंने कहा कि दो साल कोरोना महामारी के कारण इस साल भारी संख्या में तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंच रहे हैं। यह शुभ संकेत भी हैं, लेकिन प्रशासन के लिए चुनौती है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बारिश रहेगी। ऐसे में तीर्थयात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराने के प्रयास किये जा रहे हैं।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top