राशिफल

इन राशि के जातकों के लिए बन रहे धन लाभ के योग,राशिफल 18 मई 2022..

इन राशि के जातकों के लिए बन रहे धन लाभ के योग,राशिफल 18 मई 2022..

 

 

 

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

मेष- आपके लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आपको पुराने झगड़े से मुक्ति मिलेगी। काफी संघर्षों के बाद आप परिवार में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। यदि आप भूमि,वाहन,मकान,दुकान आदि की खरीदारी करने जा रहे हैं,तो उसमें भी आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। छोटे व्यापारी यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे हैं,तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

वृष- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा,जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,उनके अपने साथी से झगड़ा हो सकता है। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति की किसी वस्तु की खरीदारी से कर सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने की कोई योजना बनाएंगे जिसमें आपको किसी मित्र से वाद विवाद में नहीं पड़ना है। आपके घर मे किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है।

मिथुन- आपके चेहरे पर आज एक अजब सा तेज विराजमान रहेगा,जिसे देखकर आपके शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को कोई नई उपलब्धि प्राप्त हो,तो आपको उसे तुरंत लपक लेना होगा। आपको इन लोगों के साथ बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने कार्यों की ओर ध्यान लगाएं,नहीं तो इससे आपका नुकसान होगा।

कर्क- आज आपको अपने भाई बहनों से चल रहे किसी वाद विवाद को सुलझाना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को अपने पिताजी से सलाह की आवश्यकता होगी। यदि आप स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपकी कोई चिंता आपको परेशान करके रखेगी,जिसके लिए आपको जीवनसाथी से सलाह मशवरा करना होगा।

सिंह- आज आप अपनी पिछली कुछ समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद है,तो उसमें आपको सावधान रहना होगा,जो लोग लंबे समय से रोजगार के लिए प्रयास कर रहे है,उन्हे कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने कुछ पिछले कामों को पीछे छोड़ देंगे,लेकिन ऐसा नहीं करना है। यदि कोई कानूनी कार्य हुआ,तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर देगा।

कन्या- आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप संतान की परीक्षा के नतीजों को लेकर परेशान रहेंगे और उनके लिए भागदौड़ करने में लगे रहेंगे। जीवनसाथी से आपकी कुछ अनबन रहेगी,जिसके कारण वह नाराज हो सकती हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को पदोन्नति प्राप्त होगी,जिसके बाद परिवार के सदस्य उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

तुला- आज आप अपने भविष्य में किसी पिछली की हुई गलती को लेकर परेशान रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों की वाणी से प्रसन्न होकर और लोग भी मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे। आपका कोई मन मुताबिक कार्य ना होने के कारण आप का मन दुखी रहेगा,लेकिन फिर भी आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना बुद्धिमानी व साहस से करना होगा तभी आप उससे बाहर निकाल पाएंगे।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा,लेकिन आपको मन में निराशाजनक विचारों को आने से रोकना होगा,तभी आप किसी अच्छे काम को अंजाम दे पाएंगे। व्यवसाय में आपको तनाव हो तो भी आपको लोगों को दिखाना नहीं है,नहीं तो वह उसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। परिवार में आपको पुराने झगड़े व झंझटों से मुक्ति मिलेगी,क्योंकि यदि कोई कलह है तो वह वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझ सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता हैं।

धनु- आपके लिए आज का दिन कुछ कठिनाइयों से भरा रहेगा। आपको आपके व्यवसाय में रुका हुआ धन भी बड़ी मुश्किल से प्राप्त होगा,जिसके लिए आप अत्यधिक मेहनत करेंगे,लेकिन आप अपने दैनिक कार्यों में कुछ बदलाव ला सकते हैं। फिर भी आपको अपने कुछ जरूरी कामों को नहीं छोड़ना है,नहीं तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

मकर- आज आपको मान सम्मान मिलेगा। आप व्यवसाय की किसी यात्रा पर भी जाने की योजना बनाएंगे,जिसमें आपको माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा। मामा पक्ष से भी आपको धन लाभ मिलता देख रहा है। धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर आप हिस्सा लेंगे,जिससे आपका सम्मान बढेगा। यदि आप कोई संपत्ति बेचना चाहते हैं,तो उसका सौदा आसानी से हो जायेगा।

कुंभ- आज आप किसी व्यवसाय संबंधी यात्रा पर जा सकते हैं जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको अपने उच्च अधिकारियों व कार्यक्षेत्र के साथियों से घनिष्ठता रखनी होगी,तभी आप उनसे अपना काम निकलवा पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य की समस्या का समाधान आज आप खोज निकालेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रूचि और बढ़ेगी।

मीन- आप का पूरा दिन आज अध्यात्म के कार्यों में व्यतीत करेंगे,लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा,नहीं तो वह आपको कोई बनता हुआ काम बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आप माता पिता व गुरु की सेवा में ध्यान लगाएंगे,जिससे आपके उन्नति के मार्ग खुलेंगे। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान को बढ़ाना होगा।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top