उत्तराखंड

16 नवंबर को तहसील दिवस का आयोजन..

16 नवंबर को तहसील दिवस का आयोजन..

 

 

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मनुज गोयल की अध्यक्षता में तहसील जखोली के सभागार कक्ष में 16 नवंबर को तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। रोस्टर वार आयोजित होने वाले तहसील दिवस के अनुसार माह के तीसरे मंगलवार 16 नवंबर को जखोली में तहसील दिवस आहूत की जाएगी। प्रातः 11 बजे से आयोजित होने वाले तहसील दिवस के लिए जिलाधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। साथ ही नियत तिथि व समय पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने स्थानीय लोगों से उक्त आयोजित होने वाले तहसील दिवस पर उपस्थित होकर उनसे संबंधित शिकायतों का निस्तारण करवाने की भी अपील की है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top