उत्तराखंड

12 से 15 तक कांग्रेस करेगी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन..

12 से 15 तक कांग्रेस करेगी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। आगामी विस चुनावों को लेकर कांग्रेस कमेटी का प्रदेशभर में 12 से 15 नवम्बर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जनजागरण अभियान की शुरुआत गांव गांव कांग्रेस से शुरू होगी। कार्यक्रमों के दौरान वरिष्ठ नेतागण एवं पदाधिकारी गांवों का भ्रमण कर वहां रात्रि विश्राम भी करेंगे।

 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट एवं महामंत्री शैलेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि 14 नवम्बर बाल दिवस के अवसर पर 13 नवम्बर को जनपद की प्रत्येक न्याय पंचायत में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वरिष्ठ नेताओं द्वारा रात्रि विश्राम का आयोजन भी किया जाएगा। न्याय पंचायत स्तरों पर छात्र-युवा सम्मान समारोहो का आयोजन किया जाएगा। बाल दिवस पर गोष्ठी तथा मेधावी छात्रों का सम्मान किया जाएगा। 15 नवम्बर को न्याय पंचायत में सफाई अभियान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

उन्होंने जनपद के अधिक से अधिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील भी की। बताया कि विस चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर जनता के सामने भाजपा की नाकामी को रखेंगे। साथ ही पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर भी फोकस किया जाएगा। ताकि इस बार रुद्रप्रयाग जनपद में दोनों सीटों पर कांग्रेस को मजबूती मिल सके।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top