Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

डीएम की आंखों में पर्दा डालने का काम कर रहा तहसील प्रशासन ऊखीमठ..

डीएम की आंखों में पर्दा डालने का काम कर रहा तहसील प्रशासन ऊखीमठ..

हाईवे पर गिद्ध नजर, अन्य जगहों पर हो रहे अतिक्रमण से फेरा मुंह..

केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ावों में तेजी से हो रहा अतिक्रमण..

वन पंचायत से लेकर सरकारी भूमि पर बनाये जा रहे पक्के हाॅटल व लाॅज..

सोनप्रयाग स्थित जिला पंचायत के गेस्ट हाउस की जमीन पर भी किया जा रहा था कब्जा..

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा पड़ावों में लगातार अवैध तरीके से अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही हैं। जहां एक ओर रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे किनारे किये जा रहे अतिक्रमण पर जिला प्रशासन गिद्ध की नजर गढ़ाए हुए है, वहीं दूसरी ओर अन्य जगहों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए ये अतिक्रमणकारी वन पंचायत व सरकारी भूमि पर बेरोकटोक अवैध तरीके से अतिक्रमण करने में लगे हुए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इन्हें तहसील प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।

बता दें कि 25 अप्रैल से बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जायेंगे। केदारनाथ कपाट खोलने को लेकर जहां प्रशासन स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, वहीं यात्रा पड़ावों में अतिक्रमण भी तेजी से हो रहा है। जिला प्रशासन की नजर केदारनाथ हाईवे के किनारे किये जा रहे अतिक्रमण पर पड़ रही है, लेकिन इनके अलावा अन्य स्थानों पर वन पंचायत व सरकारी भूमि पर किये जा रहे अतिक्रमण को लेकर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। सूत्रों की माने तो ऊखीमठ तहसील प्रशासन की मिलीभगत से यात्रा पड़ावों के कई स्थानों पर अतिक्रमण किया जा रहा है।

तहसील प्रशासन की ओर से जिला प्रशासन को केदारनाथ हाईवे के किनारे हो रहे अतिक्रमण की जानकारी दी जा रही है, लेकिन इनके अलावा अन्य स्थानों पर किये जा रहे अतिक्रमण को लेकर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। ऐसे में यहां बेरोकटोक अतिक्रमण चल रहा है और जिला प्रशासन की आंखों में पर्दा डालने का प्रयास किया जा रहा है। केदारनाथ यात्रा पड़ाव के चन्द्रापुरी से लेकर गौरीकुंड तक राजमार्ग किनारे हो रहे अतिक्रमण पर प्रशासन ने तेजी से डंडा चलाया, लेकिन राजमार्ग के अलावा अन्य सरकारी एवं वन पंचायत की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन सोया हुआ है। केदारनाथ यात्रा पड़ाव के गौरीकुंड, सोनप्रयाग, सीतापुर के साथ ही अन्य स्थानों पर राजमार्ग से थोड़ा दूरी पर वन पंचायत व सरकारी भूमि पर कब्जा कर होटल व लाॅज बनाए जा रहे है।

यहां तक कि सोनप्रयाग स्थित जिला पंचायत के गेस्ट हाउस की जमीन पर एक व्यक्ति की ओर अतिक्रमण किये जाने के बाद जिला पंचायत के अवर अभियंता ने कार्यवाही की। इसके अलावा सोनप्रयाग पार्किंग के पास भी बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से अतिक्रमण किया गया है, जो एक जिम्मेदार व्यक्ति ने किया है। साफ तौर पर देखा जाए तो तहसील प्रशासन ऊखीमठ की मिलीभगत से अतिक्रमणरियों के हौंसले बुलंद हैं।

जिला पंचायत के प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी प्रेम सिंह रावत ने बताया कि केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सोनप्रयाग स्थित जिला पंचायत के गेस्ट हाउस की जमीन पर एक व्यक्ति ने कब्जा करना शुरू कर दिया था, जिसे रोकने के बाद उक्त व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है। वहीं दूसरी ओर डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर अतिक्रमण दिखाई देने पर शीघ्र कार्यवाही अमल में लाई जा रही है, जबकि अन्य स्थानों पर अतिक्रमण को लेकर शीघ्र अभियान चलाया जायेगा और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ ठोस कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर सरकार व वन पंचायत की भूमि पर किसी भी तरह से स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण नहीं होने दिया जायेगा।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top