Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

तेज रफ्तार से आ रहे कार सवार युवक ने शिक्षिका को मारी टक्कर, मौके पर मौत..

तेज रफ्तार से आ रहे कार सवार युवक ने शिक्षिका को मारी टक्कर, मौके पर मौत..

 

 

 

 

 

प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। उत्तराखंड की सड़कें हर रोज लोगों की जिंदगी छीन रही हैं। बड़े हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां चम्बा-कोटी रोड पर नैल गांव के पास कार सवार ने शिक्षिका को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। उत्तराखंड की सड़कें हर रोज लोगों की जिंदगी छीन रही हैं। बड़े हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां चम्बा-कोटी रोड पर नैल गांव के पास कार सवार ने शिक्षिका को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिससे क्षेत्र में मातम पसर गया है।

जानकारी के अनुसार हादसा आज सुबह चम्बा-कोटी रोड पर नैल गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात भागीरथीपुरम निवासी गीता रावत रोड किनारे अपनी कार खड़ी की और जैसे ही कार से बाहर निकली। तभी बी पुरम की तरफ से आ रहे कार सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई।जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर टक्कर मारने वाले कार चालक को हिरासत हिरासत में ले लिया है। वहीं शिक्षिका की मौत से परिजनों के साथ ही प्राइमरी स्कूल में मातम पसर गया है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top