मां नंदा के जागर सुनने पहुंच रहे भक्त..
रुद्रप्रयाग: तल्लानागपुर क्षेत्र के कुरझण गांव में मां नंदा गौरा के जागर सुनने बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। सामाजिक कार्यकर्ता यशोधर पुरोहित ने बताया कि स्वर्गीय हर्षवर्द्धन पुरोहित ने जागर की रचना की थी। हर वर्ष भादो मास में मां नंदा गौरा के जागर गाये जाते हैं। सात दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में भक्त पहुँचते हैं। सात दिन तक चलने वाले इस अनुष्ठान में जागर के के जरिये गौरा के जन्म से लेकर शादी तक की कहानी सुनाई जाती है।
