Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागी महिलाओं को दिए दक्षता प्रमाण पत्र..

प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागी महिलाओं को दिए दक्षता प्रमाण पत्र..

 

रुद्रप्रयाग: जिले के उद्योग विभाग के सहयोग से चलाए जा रहे महिला समूह को ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यक्रम में जखोली ब्लॉक के सुमाड़ी गांव में चल रहा 21 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपंन हो गया। इस मौके पर प्रतिभागी महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही महिलाओं की सीखने की लगन और आत्मविशवास की प्रशंसा की गई।

 

धूप अगरबत्ती प्रशिक्षण के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सुमाड़ी उम्मेद सिंह ने प्रतिभागी महिला समूह को दक्षता प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि महिला समूह की आर्थिक वृद्धि के लिए विभाग द्वारा चलाए जा इस तरह के उद्यमिता विकास से जुड़े कार्यक्रम मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। कहा कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों के समुचित दोहन के लिए कारगर नीति बनाकर ग्रामीण परिवेश में रोजगार के अवसर सृजित किए जा सकते हैं।

 

 

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिखर अरविंद शिक्षण समिति के वरिष्ठ समाज विज्ञान विशेषज्ञ श्यामलाल सुंद्रियाल ने की। उन्होंने महिला समूह को सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही उद्यमिता विकास और आय में वृद्धि करने वाली योजनाओं की व्यापक जानकारी दी। कहा कि महिला समूह से योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। कहा कि महिलाएं ही पहाड़ की आर्थिक विकास की मुख्य धुरी है। संस्था के विशेषज्ञ अनिल भट्ट ने प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रही महिलाओं समूह की अगरबत्ती धूप बनाने में लगन, आत्मविश्वास और सीखने को ललक की प्रशंसा की।

 

शिखर अरविंद शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष डा. हेमावती पुष्पवाण ने महिला समूह और ग्राम सभा द्वारा प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन में भूमिका निभाने के लिए आभार व्यक्त किया। कहा कि संस्था सामुदायिक स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सरोकारों के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम का संचालन सचिव विनोद कप्रवान ने किया। इस मौके पर हेल्पेज इंडिया के प्रशिक्षक वीरेंद्र बर्त्वाल, भूपेंद्र रावत के साथ ही जिला पंचायत सदस्य ज्योति देवी मौजूद थी।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top