Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के शीघ्र बाद कार्य करें शुरू: डीएम..

टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के शीघ्र बाद कार्य करें शुरू: डीएम..

टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के शीघ्र बाद कार्य करें शुरू: डीएम..

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के तहत प्रभावित गांवों में कराए जा रहे निर्माण कार्यो की डीएम ने ली बैठक..

रुद्रप्रयाग:  ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के तहत प्रभावित गांवों में कराए जा रहे निर्माण कार्यो की बैठक में डीएम ने कहा कि जिन कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है,

उनका दस दिन के भीतर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को ग्रामीणों से समन्वय स्थापित करते हुए शीघ्र प्राथमिकता के आधार पर कार्यों को पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

जिला कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित रेल लाइन परियोजना के लिए आरएंडआर मद के तहत प्रभावित परिवारों के लिए विभिन्न विभागों द्वारा जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं,

उन कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। ताकि प्रभावित परिवारों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध हो सके। कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता न बरती जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जल संस्थान ने चोपता-घोलतीर एवं सुमेरपुर में पेयजल योजना का कार्य पूर्ण हो गया है।

विद्युत निगम ने रेल लाइन परियोजना से क्षतिग्रस्त विद्युत पोल ट्रांसफार्मर, विद्युत लाइन की मरम्मत एवं शिफ्टिंग का कार्य पूरा हो गया है। प्राथमिक विद्यालय नरकोटा में भवन मरम्मत तथा रंग रोगन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। राप्रावि गांधीपुर में अतिरिक्त कक्ष-कक्षाओं निर्माण, शौचालय निर्माण, विद्यालय परिसर में फेंसिंग कार्य तथा भवन रंग-रोगन कार्य भी पूर्ण हो चुका है।

बैठक में विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चैधरी ने रेल लाइन परियोजना से प्रभावित परिवारों के लिए जो भी निर्माण कार्य एवं योजनाएं संचालित की जा रही हैं, उन कार्यों को सभी अधिकारी शीघ्रता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही जल संस्थान द्वारा बिछाई जा रही पेयजल लाइन को अंडर ग्राउंड करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में सीडीओ नरेश कुमार, एसडीएम रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान संजय सिंह, जल निगम नवल कुमार, सिंचाई प्रताप सिंह बिष्ट, लोनिवि निर्भय सिंह, अधिशासी अभियंता ग्रामीण हितेश पाल समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top