उत्तराखंड

खराब मौसम के कारण सोनप्रयाग में तीन घंटे रोके गये तीर्थयात्री..

खराब मौसम के कारण सोनप्रयाग में तीन घंटे रोके गये तीर्थयात्री..

दोपहर बाद हुआ मौसम साफ, तीर्थयात्रियों ने ली राहत की सांस..

रुद्रप्रयाग : खराब मौसम और लगातार बारिश के चलते सोमवार को सोनप्रयाग में करीब तीन घंटे यात्रियों को सुरक्षा की दृष्टि से रोका गया। हालांकि प्रशासन के मुताबिक दोपहर बाद मौसम ठीक होते ही अधिकांश यात्रियों को केदारनाथ भेज दिया गया। इधर, मौसम के अर्लट को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पैदल मार्ग पर आवाजाही कराई जा रही है।

सोमवार मुख्यालय सहित अनेक स्थानों पर बारिश हुई। सोनप्रयाग और गौरीकुंड में भी बारिश से यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ी। सुबह आठ बजे तक साढ़े आठ हजार यात्री केदारनाथ रवाना हो गए थे, जबकि बारिश को देखते हुए 9 बजे सोनप्रयाग से यात्रियों की आवाजाही रोक दी गई।

जबकि केदारनाथ से आने वाले यात्रियों को नीचे आने की इजाजत दी गई। बारिश से यात्रा मार्ग पर किसी तरह की दुर्घटना न हो इसलिए यात्रियों को सोनप्रयाग में ही रहने की सलाह दी गई। हालांकि इससे पहले ही सोनप्रयाग और सीतापुर में करीब चार हजार यात्री होटलों में कमरा लेकर ठहरे हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोनप्रयाग में कुछ देर यात्री रोके गए, लेकिन मौसम साफ होते ही फिर से उन्हें केदारनाथ रवाना किया गया।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top