Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

जिले के गांव-गांव में हो रही अवैध शराब की तस्करी पर लगे पूर्ण रोक..

जिले के गांव-गांव में हो रही अवैध शराब की तस्करी पर लगे पूर्ण रोक..

यात्रा पड़ावों पर न हो मांस की दुकानों का संचालन..

 

 

 

 

 

वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता एलपी डिमरी ने जनपद में यात्रा पड़ावों पर शराब एवं मांस की बिक्री को बंद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से तीर्थ यात्री यहां दर्शन करने आते हैं, लेकिन यहां जगह-जगह यात्रा पड़ावों पर जहां मांस की दुकानों का संचालन हो रहा है

 

 

 

रुद्रप्रयाग। वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता एलपी डिमरी ने जनपद में यात्रा पड़ावों पर शराब एवं मांस की बिक्री को बंद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से तीर्थ यात्री यहां दर्शन करने आते हैं, लेकिन यहां जगह-जगह यात्रा पड़ावों पर जहां मांस की दुकानों का संचालन हो रहा है, वहीं अवैध अंग्रेज शराब की तस्करी भी हो रही है। इसके यहां का धार्मिक महत्ता खराब हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के अंतर्गत स्थित अंग्रेजी शराब की दुकानों से ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है और इसका सबसे बुरा असर महिलाओं व युवाओं पर पड़ रहा है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों का सामाजिक माहौल भी प्रभावित हो रहा है।

रुद्रप्रयाग में पत्रकारों से वार्ता करते हुये वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता एलपी डिमरी ने कहा कि जिले में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकानों पर प्रिंट रेट से अधिक दामों पर शराब बेची जा रही है। विरोध करने पर दुकानों में स्थित सेल्समैन ग्राहकों के साथ अभद्रता कर रहे हैं। इन शराब की दुकानों के माध्यम से गांव-गांव तक अवैध तरीके से शराब पहुंचाई जा रही है। आज प्रत्येक गांव में शराब मिल रही है और गांवों का सामाजिक माहौल दिन-प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है। दुकानों में जो भी सेल्समैन रखे गये हैं, इनका सत्यापन आवश्यक रूप से होना चाहिये।

उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग चारधाम यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। यहां प्रत्येक वर्ष लाखों यात्री आते हैं। प्रत्येक वर्ष केदारनाथ आने वाले यात्रियों की संख्या रिकार्ड तोड़ रही है। ऐसे में कुंड से आगे शराब की तस्करी पर पूरी तरह रोक लगनी चाहिये। साथ ही यहां संचालित हो रही मांस की दुकानें भी बंद होनी चाहिये। यात्रा पड़ावांे में बिक रही अवैध शराब से यहां का धार्मिक महत्व धूमिल हो रहा है। उक्रांद नेता भगत सिंह चौहान ने कहा कि शराब ने पूरे जिले के सामाजिक माहौल को खराब कर दिया है।

कोई गांव-शहर ऐसा नहीं है, जहां अवैध तरीके से शराब नहीं बिक रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस के जो प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में नियुक्त हैं, उनको निर्देश मिलने चाहिये कि वह गांवों में शराब तस्करी करने वालो की पहचान करे। इस बाबत उन्होंने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और आबकारी अधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि शराब की अवैध तस्करी पर पूरी तरह से रोक लगनी चाहिये। यदि ऐसा नहीं होता है तो जनता को साथ लेकर आंदोलन किया जायेगा।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top