Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

ब्रेकिंग न्यूज़- ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा..

ब्रेकिंग न्यूज़- ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा..

अनियंत्रित बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, लड़की की मौत..

 

 

 

 

 

 

प्रदेश में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर टिहरी जिले से आ रही है। यहां कीर्तिनगर थाना क्षेत्र में बेकाबू बस ने स्कूटी सवार छात्रा को टक्कर मार दी।

 

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर टिहरी जिले से आ रही है। यहां कीर्तिनगर थाना क्षेत्र में बेकाबू बस ने स्कूटी सवार छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि छात्रा गढ़वाल विश्वविद्यालय में पीएचडी कर रही थी। वहीं बस चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दे कि हादसा आज ( सोमवार) कीर्तिनगर थाना क्षेत्र के मथेला के पास हुआ है। हादसा उस दौरान हुआ है जब स्कूटी सवार छात्रा देवप्रयाग से श्रीनगर जा रही थी, इस बीच रास्ते में देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रही विश्वनाथ सेवा की बस ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

बताया जा रहा है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवती की पहचान मूल रूप से देवप्रयाग निवासी नंदिनी कोठियाल के रूप में हुई। बता दे कि नंदिनी गढ़वाल विवि के संस्कृत विभाग से पीएचडी कर रही थी। नंदिनी का पोस्टमॉर्टम बेस हॉस्पिटल श्रीकोट में किया जा रहा है। वहीं जिस बस से हादसा हुआ, उसे भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। बस चालक फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top