Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

एक ही छत के नीचे जनता को मिल रहा विभिन्न योजनाओं का लाभ..

एक ही छत के नीचे जनता को मिल रहा विभिन्न योजनाओं का लाभ..

समाज कल्याण विभाग की ओर से राबाइंका रुद्रप्रयाग में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन..

दूर-दराज क्षेत्र से पहुंचे लोग, समस्याओं का किया गया समाधान..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ आम जनमानस को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विभाग प्रतिभाग कर जनता को लाभ पहुंचा रहे हैं।

बृहस्पतिवार को राजकीय बालिका इंटर काॅलेज रुद्रप्रयाग में उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से लोगों ने पहुंचकर शिविर का लाभ उठाया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल ने कहा कि शिविर में पात्र व्यक्तियों की ओर से जो भी आवेदन पत्र विभिन्न योजनाओं के लिए उपलब्ध कराए गए हैं, उन आवेदन पत्रों में तत्परता से कार्यवाही की जाए। ताकि आम जनता को योजनाओं का लाभ समय से प्राप्त हो सके।

जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोड़ा ने कहा कि विभिन्न विभागों के सहयोग से शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें पंचायती राज, स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, राजस्व विभाग एवं जन सेवा केंद्र ने प्रतिभाग किया। समाज कल्याण विभाग ने शिविर में वृद्धावस्था पेंशन के 20 तथा परित्याग पेंशन के दो आवेदन पत्र प्राप्त किए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने चार दिव्यांग प्रमाण-पत्र निर्गत किए तथा पंचायती राज विभाग ने 40 परिवार रजिस्टर की नकल एवं 10 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किए।

ग्राम्य विकास विभाग ने 32 बीपीएल प्रमाण-पत्र, राजस्व विभाग ने तीन आय प्रमाण-पत्र जारी किए तथा जन सेवा केंद्र ने एक परिवार रजिस्टर की नकल का आवेदन पत्र प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को सुगमता से उपलब्ध कराया जा सके। इस दिशा में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं पात्र लाभार्थी मौजूद थे।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top