Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

केदारनाथ की चोटियों में हिमपात तो केदारनाथ में बारिश जारी..

बारिश में भी बाबा केदार के दर्शनों के लिये पहुंच रहे हैं भक्त..

अभी तक चार हजार के करीब तीर्थ यात्री कर चुके हैं बाबा केदार के दर्शन..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में लगातार दूसरे दिन भी बारिश जारी रही। धाम की चोटियों पर एक बार फिर से ताजा बर्फबारी भी हुई है। धाम में ठंड भी अत्यधिक बढ़ गई है। बारिश और ठंड के बावजूद भी धाम में यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। अभी तक चार हजार के लगभग तीर्थ यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

विश्व विख्यात केदारनाथ धाम में लगातार बारिश जारी है। बारिश के अलावा धाम की चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ दी है। धाम में लगातार हो रही बारिश के कारण धाम में चलने वाले द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हो गये हैं। धाम की चोटियों पर सीजन की तीसरी बर्फबारी हो गई है। बर्फबारी और बारिश के बाद धाम में ठंड भी बढ़ गई है। ठंड और बर्फबारी के बीच यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। अभी तक चार हजार के करीब तीर्थ यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

बाबा केदार का मंदिर श्रद्धालुओं से भरा नजर आ रहा है। बारिश में भी भक्त बाबा के दर्शनों के लिये मंदिर परिसर में जुट रहे हैं। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने कहा कि धाम में यात्रियों के लिये सभी प्रकार की व्यवस्थाएं जुटाई गई हैं। यात्रियों को कोई दिक्कत न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर निचले क्षेत्रों में भी बारिश जारी है। बारिश के कारण आम जन जीवन प्रभावित हो गया है। इसके अलावा खेतों में पककर तैयार हो रखी धान की फसल पर भी बारिश का बुरा प्रभाव पड़ रहा है। बारिश के चलते बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर भी जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। आम जनता और यात्रियों को हाईवे पर खतरे के साये में सफर करना पड़ रहा है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top