Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से निचले क्षेत्रों में बढ़ा ठंड का प्रकोप..

हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से निचले क्षेत्रों में बढ़ा ठंड का प्रकोप..

ठंड से बचने के लिये लोग ले रहे अलाव का सहारा, ग्रामीण इलाकों में घरों में दुबके लोग..

शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण बाजारों में पसरा सन्नाटा..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद निचले क्षेत्रों में अत्यधिक ठंड बढ़ गई है। हिमालय से आ रही सर्द हवाओं के बाद निचले क्षेत्रों की जनता अलाव का सहारा लेने के लिये मजबूर है। रुद्रप्रयाग जिले में लोग अलाव का सहारा लेकर ठंड से निजात पाने की कोशिश कर रहे हैं।
पहाड़ों के मौसम में एक बार फिर से परिवर्तन आ गया है।

 

केदारनाथ, मदमहेश्वर, तुंगनाथ सहित अन्य हिमालयी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर सीधे निचले क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। रुद्रप्रयाग जनपद की केदारघाटी और रुद्रप्रयाग शहर में भीषण ठंड बढ़ गई है। हिमालय से आ रही सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। जो लोग बाजारों में आ भी रहे हैं, वह ठंड से बचने के लिये आग का सहारा ले रहे हैं। अगर हिमालयी क्षेत्रों में इसी तरह से बर्फबारी जारी रही तो निचले क्षेत्रों में ठंड अधिक बढ़ जायेगी।

 

इसके अलावा निचले क्षेत्रों में बारिश होनी शुरू हो जायेगी। साथ ही जो केदारघाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्र हैं, वहां बर्फबारी हो रही है। स्थानीय निवासी अरूण कप्रवाण, अंकित भट्ट, पंकज नेगी, नरेन्द्र पंवार, जगमोहन, प्रवीन सेमवाल, अरविंद गोस्वामी, सुशील रावत ने कहा कि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फवारी के साथ ही निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है। लगातार मौसम में परिवर्तन होने से ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। ठंड के कारण बाजारों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। अगर मौसम ऐसा ही रहा तो ठंड का प्रकोप और अधिक बढ़ जायेगा।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top