उत्तराखंड

भाजपा का समय खत्म, सत्ता पर काबिज होगी कांग्रेस: तिलक..

भाजपा का समय खत्म, सत्ता पर काबिज होगी कांग्रेस: तिलक..

बच्छणस्यूं पट्टी के कांडई गांव में कांग्रेस पर्यवेक्षक ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक..

विकास को लेकर देवभूमि में कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जनता: लक्ष्मी..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। बच्छणस्यूं पट्टी के कांडई गांव में कांग्रेस पर्यवेक्षक तिलक राज शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए तन, मन व धन से जुटने का आहवान किया गया। रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के पट्टी बच्छणस्यूं स्थित कांडई में आयोजित बैठक में कांग्रेस पर्यवेक्षक तिलक राज शर्मा ने कहा कि भाजपा का समय खत्म हो चुका है और जनता ने कांग्रेस को सत्ता पर बिठाने का मन बना लिया है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा से एक-एक कामों का हिसाब लेगी और भाजपा को हराने के लिए तैयार बैठी है।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बस जनता के बीच जाकर भाजपा की नीतियों का पर्दाफाश करना है। भाजपा ने सिर्फ इन पांच सालों में जनता को ठगने का काम किया है। रोजगार को लेकर युवा सड़कों पर भटकते रहे। रेल परियोजनाओं के निर्माण में ब्लास्टिंग होने से लोगों ने अपने आशियाने खो दिये हैं। उनके लिए भी इस सरकार ने कोई कार्यवाही नहीं किया। आल वेदर सड़क का मुआवजा भी अभी तक लोगों को नहीं मिला है। कहा कि रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधनसभा की जनता सबकुछ समझ चुकी है। क्षेत्र की सड़कों में आवागमन करना मुश्किल हो रहा है। सड़कों में जगह-जगह गड्डे बने हैं। इस दौरान कांग्रेस पर्यवेक्षक तिलक राज शर्मा ने बूथ प्रभारियों के साथ आगामी विधानसभा के चुनाव के बारे में विस्तृत चर्चा भी की।

 

कांग्रेस प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए संपूर्ण प्रदेश में चुनाव का माहौल नजर आ रहा है। कहा कि उत्तराखंड की जनता भी अब देवभूमि में विकास के लिए एक बार पुनः कांग्रेस पार्टी के समर्थन में आवाज बुलंद कर रही है। कांग्रेस नेता बीरेन्द्र बुटोला, अंकुर रौथाण, लक्ष्मण रावत, जिला प्रवक्ता नरेन्द्र बिष्ट ने कहा कि पांच सालों के दौरान भाजपा ने मुख्यमंत्री बदलने के अलावा अन्य कोई काम नहीं किया है। इसी को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रदेश एवं सोशल मीडिया पर ‘तीन तिगाड़ा, काम बिगाड़ा’ कैंपेन भी तेजी से चलाया जा रहा है। इस कैंपेन के जरिए सीधे भाजपा पर प्रहार किया जा रहा है और लोगों को भाजपा सरकार की कुनीतियों से अवगत कराने की कोशिश की जा रही है।

 

कार्यक्रम में चैन सिंह पंवार, बंटी जगवाण, त्रिलोक सिह रौतेला, मनोज रौथाण, चंद्रमोहन, धर्मा लाल, दिनेश प्रसाद मंमगाई, राजपाल कंडारी, विजयपाल सिंह नेगी, अक्की पंवार, सुभाष नेगी, शिवलाल, जगत सिंह नेगी, दरमान सिंह रावत, विनोद कठैथ, सतीश रावत, राजेंद्र पुंडीर, रमेश रावत, राकेश पंवार, दर्शन सिंह रावत, प्रेम सिंह रावत, हरेंद्र कंडारी, हिम्मत चमोली, वीरेंद्र डोभाल सहित अन्य अनेकों कांग्रेस जन एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top