Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

सिल्लाबाह्मण गांव में डेढ़ वर्षीय बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला..

सिल्लाबाह्मण गांव में डेढ़ वर्षीय बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला..

सिल्लाबाह्मण गांव में डेढ़ वर्षीय बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला..

वन विभाग की टीम गुलदार की ढूंढखोज में जुटी..

रुद्रप्रयाग। जिले के सिल्लाबाह्राण गांव से दिल दहलाने वाली खबर है। यहां आंगन में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को गुलदार ने निवाला बनाया है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पास के जंगल से बच्ची का शव बरामद किया। बीते दिन भी इसी गांव में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर घायल कर दिया था। घटना के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को मारने की मांग की है।

घटना शनिवार देर रात करीब साढ़े आठ बजे की है, जब अगस्त्यमुनि विकासखंड के सिल्लाबाह्राण गांव के जाबर तोक में रहने वाले प्रमोद कुमार की डेढ़ वर्षीय बालिका घर के आंगन में खेल रही थी। क्षेत्र पंचायत सदस्य सिल्ला यशवन्त सिंह ने बताया कि गुलदार गांव के प्रमोद कुमार की डेढ़ वर्षीय बालिका को घर के आंगन से उठाकर जंगल में ले गया। परिजनों व ग्रामीणों के हल्ला मचाने पर भी गुलदार ने बच्ची को नहीं छोड़ा, जिसके बाद ग्रामीण बच्ची को खोजने जंगल पहुंच गये।

 

घटना की सूचना के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने जंगल में बच्ची की खोजबीन की और पास के जंगल से बच्ची का शव बरामद कर लिया गया। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य सिल्ला यशवन्त सिंह ने बताया कि बीते रोज भी इसी गांव में गुलदार ने एक महिला को हमला कर घायल कर दिया था, जिसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि में चल रहा है। गांव में लगातार हो रहे गुलदार के हमले की घटना से ग्रामीण दहशत में हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को मारने की मांग की है। रविवार को केदारनाथ विधायक मनोज रावत भी क्षेत्र में पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए यह दुखद घटना है। वन विभाग की टीम गुलदार की ढूंढखोज में जुटी हुई है। जल्द ही गुलदार को पकड़ लिया जायेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top