देश/ विदेश

यूक्रेन में खाद्य संकट पैदा कर सकता है रूस, अनाज गोदाम में लगाई आग..

यूक्रेन में खाद्य संकट पैदा कर सकता है रूस, अनाज गोदाम में लगाई आग..

 

 

 

देश-विदेश: रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 17 वें दिन भी जंग जारी है। दोनों देश एक दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं हैं। कीव को तबाह करने के लिए रूस फाइनल तैयारी में लगा हुआ है। कई देशों द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद रूसी सैनिक यूक्रेन पर बम बरसाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बीच एक बड़ी खबर भी सामने आ रही हैं कि अमेरिकी प्रशासन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता पर पाबंदी लगा दी है। वहीं इंटरनेशनल कोर्ट में भी रूस को घेरने की तैयारी हो रही है।

खाद्य गोदाम में रूस ने बमबारी कर आग लगाई..

रूस के बमबारी में यूक्रेन के ब्रोवरी जिले में खाद्य गोदाम में आग लग गई है। रूस यूक्रेन में खाद्य संकट पैदा कर हथियार डलवाना चाहता है।

रूस को घेरने के लिए अमेरिका ने भेजे 12000 सैनिक..

आपको बता दे कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का कहना हैं कि उन्होंने रूस से लगने वाली सीमा लातविया, एस्टोनिया, लिथुआनिया और रोमानिया में 12,000 सैनिकों को स्थानांतरित कर दिया है। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध में विजयी नहीं होंगे जो उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ छेड़ा है।

नाटो रूस की सीमा के पास सैनिकों का प्रशिक्षण शुरू करेगा..

वही यूक्रेन संकट के बीच नाटो नॉर्वे में रूस की सीमा के पास सैनिकों का प्रशिक्षण शुरू करने का फैसला लिया है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 24 फरवरी को रूस के आक्रमण शुरू होने के बाद से कम से कम 25 लाख यूक्रेनियन देश छोड़कर भाग गए हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के अनुसार, अनुमानित 40 लाख लोग यूक्रेन से भाग सकते हैं।

यूक्रेन की राजधानी कीव में कई धमाके..

जानकरी के अनुसार, यूक्रेन की राजधानी कीव में कई धमाके सुने गए हैं। इसके अलावा कीव के बाहर के क्षेत्रों में भी भारी लड़ाई चल रही है, जिसमें बुका, इरपिन और होस्टोमेल शामिल हैं।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top