उत्तराखंड

भारत-चीन और नेपाल सीमा से लगे गुंजी में लहराएगा 100 फुट ऊंचा तिरंगा..

भारत-चीन और नेपाल सीमा से लगे गुंजी में लहराएगा 100 फुट ऊंचा तिरंगा

45 लाख रुपये किए जाएंगे खर्च..

 

 

 

 

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 150 किलोमीटर दूर स्थित गुंजी त्रिकोणीय अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसी हुई गुंजी में 100 फुट ऊंचा तिरंगा लहराएगा जायेगा।

 

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 150 किलोमीटर दूर स्थित गुंजी त्रिकोणीय अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसी हुई गुंजी में 100 फुट ऊंचा तिरंगा लहराएगा जायेगा। आपको बता दे कि समुद्र तल से करीब 3200 मीटर ऊंचाई पर भारत-चीन और नेपाल सीमा पर स्थित हैं गुंजी। यहां पर तिरंगा लहराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए शीघ्र ही जिला प्रशासन जिला योजना में करीब 45 लाख रुपये की लागत से वहां पर तिरंगा स्थापित करेगा। आपको बता दे कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के इस अहम पड़ाव पर यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की जाती है। भारत-चीन व्यापार के लिए अंतरराष्ट्रीय मंडी गुंजी में ही है।

चंडाक में स्थापित तिरंगा झंडा स्थल बना लोगों की पसंद..

बता दे कि इस गांव के लोग शीतकाल में भी घाटियों की ओर बहुत कम प्रवास करते हैं। दो वर्ष पूर्व यह सड़क से भी जुड़ चुका है। डीएम डॉ. आशीष चौहान का कहना हैं कि जल्द ही झंडा स्थापित करने का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए चिनूक हेलिकाप्टर की मदद से सामान भेजा जाएगा। जिला मुख्यालय के वरदायिनी मंदिर के समीप 100 फुट ऊंचा झंडा स्थापित किया जा चुका है। निवर्तमान सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका शुभारंभ किया था। यह झंडा जिला मुख्यालय के साथ ही बाहर से आने वाले लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जिला मुख्यालय में यह एक नया सेल्फी प्वाइंट बनकर भी उभर रहा है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top