उत्तराखंड

आपदाओ से निपटने के लिए सतर्क रहे प्रशासन: सीएम..

आपदाओ से निपटने के लिए सतर्क रहे प्रशासन: सीएम

आपदा के समय जिलाधिकारी अपने स्तर से ले निर्णय

मानसून को लेकर सीएम धामी ने वीसी के माध्यम से जिलाधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

 

 

 

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वीसी के माध्यम से सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ मानसून के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि रेस्पोंस टाईम कम से कम होना चाहिए। आपदा की स्थिति में राहत व बचाव कार्य तत्काल शुरू हो जाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आपदा से संबंधित किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हरदम अलर्ट रहने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन की दृष्टि से अगले तीन माह महत्वपूर्ण हैं। आपदा की चुनौतियों से निपटने के लिए जिलाधिकारी अधिकांश निर्णय अपने स्तर पर लें। जिन समस्याओं का समाधान जिलास्तर पर नहीं हो पा रहा है, उन्हें ही शासन तक भेजा जाय। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। आपदा के दृष्टिगत अगले तीन माह अधिकारियों के अवकाश विशेष परिस्थिति में ही स्वीकृत की जाए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जिलों में आपदा प्रबंधन के लिए जो धनराशि दी जा रही है, उसका आपदा मानकों के हिसाब से अधिकतम उपयोग हो और यह सुनिश्चित किया जाए।

आपदा प्रभावितों को आपदा मानकों के हिसाब से मुआवजा मिले। आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत रिस्पांस टाइम कम से कम हो। बारिश या भूस्खलन से सड़क, बिजली, पानी की आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में कम से कम समय में आपूर्ति सुचारू की जाय। यह सुनिश्चित किया जाए कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों में जेसीबी की पर्याप्त व्यवस्था हो एवं उनके टैकिंग सिस्टम की व्यवस्था की जाए। सभी सैटेलाईट फोन चालू अवस्था में रहें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य के पर्वतीय जनपदों एवं आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों के लिए खाद्य सामग्री, आवश्यक दवाओं एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की पूर्ण व्यवस्था रखी जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन के साथ ही चारधाम यात्रा एवं कांवड़ यात्रा भी महत्वपूर्ण है। इस वर्ष चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा से जुड़े जनपदों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए कि चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित चले। जनपद रुद्रप्रयाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया है कि जनपद में मानसून के दृष्टिगत जनपद में सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं तथा सभी विभागों को समय से अपनी-अपनी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं

व जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हिकरण कर लिया गया है तथा भू-स्खलन संभावित क्षेत्रों में जेसीबी मशीनों की तैनाती करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। वीसी में पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल, अधिशासी अभियंता एनएच निर्भय सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top