उत्तराखंड

मिश्रा की पदोन्नति होने पर लोनिवि कर्मचारियों ने जताई खुशी..

मिश्रा की पदोन्नति होने पर लोनिवि कर्मचारियों ने जताई खुशी..

भावभीनी विदाई देकर कार्यो को किया याद..

लोनिवि गोपेश्वर में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर हुई है पदोन्नति..

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग लोक निर्माण विभाग में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात शिव लाल मिश्रा के लोनिवि गोपेश्वर में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नति होने पर समस्त कर्मचारी एवं अधिकारियों ने भावभीनी विदाई दी। इस दौरान उनके कार्यकाल को याद करते हुए सराहना की गई।

बता दें कि लोक निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग में प्रशासनिक अधिकारी शिव लाल मिश्रा पिछले 23 सालों से सेवाएं देते आ रहे हैं। उनकी सेवाओं से अधिकारी से लेकर कर्मचारी व ठेकेदार हमेशा ही प्रसन्न रहे। उन्होंने विभाग के विकास से लेकर कर्मचारी हितों में भी कई कार्य किए। मधुर व्यवहार व उत्कृष्ट कार्य शैली उनकी पहचान रही। उनका लोनिवि गोपेश्वर-चमोली में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति होने पर अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर श्री मिश्रा को भावभीनी विदाई देते हुए पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर सहायक अभियंता अजय थपलियाल, संजीव सैनी, सुनील कुमार, नरेंद्र सिंह बिष्ट, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कमल सिंह राणा, पारेश्वर नौटियाल सहित समस्त विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top