Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

वरिष्ठ कांग्रेस नेता रावत बने अखिल भारतीय पंचायत परिषद के रुद्रप्रयाग अध्यक्ष..

वरिष्ठ कांग्रेस नेता रावत बने अखिल भारतीय पंचायत परिषद के रुद्रप्रयाग अध्यक्ष..

 

 

रुद्रप्रयाग: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद सिंह रावत को अखिल भारतीय पंचायत परिषद रुद्रप्रयाग का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। रावत के परिषद के अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। कांग्रेस नेता आनंद सिंह रावत ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का आभार व्यक्त किया है।

अखिल भारतीय पंचायत परिषद का रुद्रप्रयाग जिलाध्यक्ष बनने पर आनंद सिंह रावत ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, उसका निस्वार्थ भाव से पालन किया जायेगा। जिले में कांग्रेस पार्टी को अधिक मजबूती प्रदान की जायेगी। अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई जायेगी। उन्होंने कहा कि पंचायत परिषद में पार्टी के लिये निस्वार्थ भावन से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को भी स्थान दिया जायेगा।

 

पंचायत परिषद का अध्यक्ष बनाने जाने पर रावत ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पीके अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष नवीन जोशी, उत्तराखण्ड संयोजक मनीष कुमार नागपाल, रणजीत रावत सहित अन्य का आभार व्यक्त किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top