Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग- उत्तराखंड में हुआ भीषण हादसा..

बिग ब्रेकिंग- उत्तराखंड में हुआ भीषण हादसा..

बस और कार की टक्कर में 5 लोग गंभीर घायल..

श्रीनगर के बागवान में हुआ हादसा..

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड के श्रीनगर में सड़क हादसा हो गया। यहां बागवान में रोडवेज बस और कार की भीषण टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। तीन लोगों की हालत गंभीर है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

 

उत्तराखंड: प्रदेश में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आये दिन यहां सड़क हादसे हो रहे हैं। जिसकी वजह से आये दिन कई लोग सड़क हादसे में अपनी जान गवां रहे हैं। ऐसी ही खबर उत्तराखंड के श्रीनगर से भी सामने आयी हैं। जहां श्रीनगर के पास एक सड़क हादसा हो गया।

यहां बागवान में रोडवेज बस और कार की भीषण टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। तीन लोगों की हालत गंभीर है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जानकारी के अनुसार हादसा नेशनल हाईवे 58 मूल्या गांव बागवान के पास हुआ है। यहां रोडवेज बस की सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गयी।

हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों की शिनाख्त कार चालक सत्तल सिंह, शिप्रा रोतली, उमा सोनाल, दमयन्ती सोनाल, शिखर रोतली के रूप में हुई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। बरसात के मौसम में सड़क हादसे काफी हद तक बढ़ते ही जा रहे हैं। इसलिए उत्तराखंड आने वाले सभी लोगों से गुजारिश हैं कि पहाड़ों में गाडी सावधानी से चलाये।

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top