Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

चंपावत में रीठा साहिब से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी..

चंपावत में रीठा साहिब से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी..

25 घायल, सात की हालत गंभीर..

बस में 61 यात्री थे सवार..

 

 

 

 

 

 

चंपावत में पंजाब के सिख श्रद्धालुओं की बस पलटने से हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 25 तीर्थयात्री घायल बताये जा रहे हैं। जिसमें से सात की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें सभी तीर्थयात्री चंपावत के रीठा साहिब गुरुद्वारा के दर्शन कर पंजाब लौट रहे थे। घटना रविवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: चंपावत में पंजाब के सिख श्रद्धालुओं की बस पलटने से हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 25 तीर्थयात्री घायल बताये जा रहे हैं। जिसमें से सात की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें सभी तीर्थयात्री चंपावत के रीठा साहिब गुरुद्वारा के दर्शन कर पंजाब लौट रहे थे। घटना रविवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। बस में 61 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार पंजाब के तीर्थयात्री बस से रीठा साहिब के दर्शन करने के लिए आए हुए थे। दर्शन कर सभी यात्री लौट रहे थे इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर धौन के पास यात्रियों से भरी बस पलट गई।

बस पलटने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में 25 श्रद्धालु घायल हो गए। जबकि सात की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए 108 की मदद से चंपावत अस्पताल पहुंचाया।

इसमें से कुछ की हालत गंभीर होने के चलते हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हाल जाना। साथ ही प्रशासन ने बस में सवार अन्य तीर्थयात्रियों के ठहरने और खाने की व्यवस्था चंपावत के रैन बसेरे में की गई है। जानकारी के अनुसार एडीएम हेमंत कुमार वर्मा का कहना हैं कि सात गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top