उत्तराखंड

उप निरीक्षकों को सौंपी यात्रा की जिम्मेदारी..

उप निरीक्षकों को सौंपी यात्रा की जिम्मेदारी..

 

रुद्रप्रयाग। कोतवाली सोनप्रयाग का दायित्व देख रहे उप निरीक्षक रविन्द्र कुमार कौशल को ऊखीमठ को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि हरिद्धार से स्थानान्तरण पर तीन और उप निरीक्षकों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें दो एसआई को सोनप्रयाग थाने में तैनाती दी गई। ताकि केदारनाथ यात्रा संचालन में कोई दिक्कतें न आ सके। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि जनपद से 1 निरीक्षक एवं 2 उपनिरीक्षकों के अन्यत्र स्थानान्तरण होने के फलस्वरूप थानाध्यक्ष ऊखीमठ का पद रिक्त चल रहा था, जिसके बाद कोतवाली सोनप्रयाग का दायित्व देख रहे उप निरीक्षक रविन्द्र कुमार कौशल को ऊखीमठ का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

 

 

जबकि जनपद स्थानान्तरण पर आए 3 उप निरीक्षकों के जनपद में आगमन के फलस्वरूप जनपद में उपनिरीक्षकों को नवीन तैनाती दी गई है, जिसमें जनपद हरिद्वार से स्थानान्तरण पर आए उप निरीक्षक अनिल रावत को प्रभारी चुनाव सैल, सेवा का अधिकार, सूचना का अधिकार सहित अन्य दायित्वों के साथ पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जनपद हरिद्वार से ही स्थानान्तरण पर आए उपनिरीक्षक सतीश चन्द्र शाह एवं उपनिरीक्षक अमित कुमार को थाना सोनप्रयाग नियुक्त किया गया है, ताकि केदारनाथ यात्रा का सही तरीके से संचालन हो सके। आगामी समय में भी जनपद में कुछ और उपनिरीक्षकों का आगमन प्रस्तावित है।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top