Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

फिट इंडिया रन में नीरज और रवीना ने मारी बाजी..

ग्राम बष्टी में मेगा फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन..

पुरूष एवं महिला वर्ग दौड़ का आयोजन..

नशे से दूर रहकर फिट रहें युवा: कुलदीप..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर नेहरू युवा केन्द्र की ओर से तहसील बसुकेदार के ग्राम बष्टी में मेगा फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया, जिसमें पुरूष वर्ग में नीर सिंह व महिला वर्ग में रवीना ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय हर्षवर्धन बिष्ट की फोटो पर माल्यार्पण के साथ किया गया। सामाजिक कार्यकत्री सुशीला देवी ने पुरूष वर्ग की 7 किलोमीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया। दौड़ में लगभग 150 युवाओं ने प्रतिभाग किया। इसके साथ ही महिला वर्ग की 3 किलोमीटर दौड़ का भी आयोजन किया गया।

 

पुरूष वर्ग में नीरज सिंह प्रथम, नीतेश द्वितीय, अतुल कुमार तृतीय, सुनील सिंह चतुर्थ, विवेक पंवार पंचम स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में रवीना प्रथम, आशा द्वितीय एंव सोनम तृतीय स्थान पर रही। सभी विजेता प्रतिभागियों को मैडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप रावत ने युवाओं को पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आहवान किया। साथ ही युवाओें के साथ संवाद कर उन्हें नशे से दूर रहने और फिट रहने का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम के दौरान भूतपूर्व सैनिकों को मोमन्टो देकर उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर बाल संस्कार गुरूकुल स्कूल जाखधार की प्रबंधक मीनाक्षी भट्ट, तहसीलदार बल्लू लाल, राकेश राणा, पकंज भण्डारी, नरेन्द्र सजवाण, प्रीती भण्डारी, लता देवी, नरेन्द्र नेगी, गोविन्द लाल, सुरेन्द्र उखियाल, जगदीश लाल, राजीव लोचन सिंह भण्डारी, महिपाल सिह भंडारी, प्रवेद्र भड़ैती, लक्ष्मण भड़ैती, प्रदीप सजवाण, मुन्ना गुसाई, राजवर्धन, कुलवीर प्रकाश भटट, महावीर बिष्ट, रघुवीर सिंह नेगी, चन्द्र कुंवर बत्र्वाल सहित अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कविता जुगरान, अभिलाषा पंवार, गोपाल लाल, स्वयं सेवक निशा, प्रीती, सुमित, मंयक, विजयपाल लाल, वंदना एवं युवा क्लब सदस्य सुमित ने अहम भूमिका निभाई।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top