उत्तराखंड

वन विभाग में 400 पदों पर भर्ती, पढ़िए पूरी खबर..

वन विभाग में 400 पदों पर भर्ती, पढ़िए पूरी खबर..

उत्तराखंड: प्रदेश के युवाओं के लिए एक खबर सामने आ रही है। नौकरी की तलाश करने वाले युवाओ के लिए उत्तराखंड वन विकास निगम खाली पदों पर बंपर भर्तियां करने वाला है। माना जा रहा है कि तकरीबन 400 पदों पर भर्तियां की जा सकती हैं। आपको बता दे कि उत्तराखंड वन विकास निगम 21 साल के बाद भर्ती करने जा रहा है। राज्य बनने के बाद उत्तराखंड वन विकास निगम में एक भी कर्मचारी भर्ती नहीं हुआ और अब 21 साल के बाद भर्ती की राह खुलने जा रही है। ऐसे में उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है।

 

निगम ने खाली पदों का विवरण शासन को भेज दिया है और सेवा नियमावली को जल्दी अनुमोदित करने की मांग शासन से की गई है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही निगम 400 पदों के लिए बंपर भर्तियां निकालेगा। उत्तराखंड वन विकास निगम में कर्मचारियों के रिटायर होने के बाद 40% अस्थाई कर्मचारी ही बचे हैं जबकि 60% पद खाली हैं। 2800 पदों में से तकरीबन साढ़े चार सौ पद प्रमोशन से भरे जाने हैं और 400 पदों पर सीधी भर्ती होगी।

 

ऐसे में तकरीबन 400 पदों पर निगम जल्द ही भर्ती शुरू करेगा। पहले चरण में तकरीबन 400 पदों पर भर्तियां होंगी। वन निगम मुख्यालय के क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश त्रिपाठी का कहना हैं कि राज्य स्थापना के 21 सालों के बाद पहली बार वन निगम में भर्ती होने जा रही है। इससे पहले 2016 में भर्ती शुरू की गई थी मगर विवाद के कारण उनको रद्द कर दिया गया और अब खाली पदों का विवरण एवं सेवा नियमावली शासन को भेज दी गई है और नई नियमावली से निगम में भर्तियां शुरू की जाएंगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top