उत्तराखंड

उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट के 519 पदों पर अगले हफ्ते निकलेगी भर्ती..

उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट के 519 पदों पर अगले हफ्ते निकलेगी भर्ती..

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रदेश में विभिन्न विभागों में ग्रुप-सी के 519 पदों पर भर्ती होने की संभावना है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। साथ अधियाचन से जुड़ी खामियों को भी दूर किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में विभिन्न विभागों में ग्रुप-सी के 519 पदों पर भर्ती होने की संभावना है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। साथ अधियाचन से जुड़ी खामियों को भी दूर किया जा रहा है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लगभग 18 ग्रुप-सी भर्तियों की जिम्मेदारी राज्य लोक सेवा आयोग के पास हैं।

 

आयोग ने अब तक पटवारी-लेखपाल, फ़ॉरेस्ट गार्ड, पुलिस कांस्टेबल, सहायक लेखाकार और बंदीरक्षक के पदों के लिए भर्ती विज्ञापन प्रकाशित किया है। आयोग अगले सप्ताह विभिन्न विभागों में 519 कनिष्ठ सहायक पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी करेगा। अधियाचन में कई विभागों से जुड़ी कुछ गलतियां और कमियां हैं, जिसके लिए इसे लौटा दिया गया था।

 

आयोग के सचिव जीएस रावत का कहना हैं कि अधियाचन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भर्ती के परिणामस्वरूप, विभागों के लिए कई सेवा नियमावली का मूल्यांकन किया जा रहा है। जिसके बाद नवंबर के अंतिम सप्ताह में कनिष्ठ सहायक के लिए भर्ती विज्ञापन जारी होगा। राज्य लोक सेवा आयोग कृषि, पशुपालन एवं उद्यान विभाग में जूनियर असिस्टेंट के बाद ग्रुप-सी के 463 पदों पर भर्ती के लिए जनवरी में विज्ञापन जारी करेगा।कैलेंडर के अनुसार दिसंबर में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के चलते कोई भी नया विज्ञापन जारी नहीं होगा।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top