उत्तराखंड

सूर्य ग्रहण चमकाएगा इन राशि वालों का भाग्य, होगा लाभ..

सूर्य ग्रहण चमकाएगा इन राशि वालों का भाग्य, होगा लाभ..

 

 

 

देश-विदेश: साल 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021 शनिवार को लग रहा है। हालांकि, ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, जिस वजह से उसका सूतक काल भी मान्य नहीं है। धर्म और ज्योतिष के अनुसार भले ही सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्‍य न हो लेकिन इसका शुभ-अशुभ असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। हालांकि धर्म और ज्‍योतिष दोनों में ही सूर्य ग्रहण-चंद्र ग्रहण को अशुभ माना जाता है लेकिन ये ग्रहण राशियों पर अच्‍छा असर भी डालते हैं। आगामी सूर्य ग्रहण भी 7 राशियों के लिए शुभ साबित होने जा रहा है।

 

कुम्भ- कुंभ राशि वालों के लिए भी सूर्य ग्रहण शुभ रहेगा। उन्‍हें इस दौरान अचानक धन लाभ हो सकता है।

मिथुन– इस राशि के जातकों को यह समय पुराने विवादों से मुक्ति दिलाएगा। इसके अलावा उनकी कोई मनोकामना पूरी होने के योग हैं। अच्‍छी खबर मिल सकती है।

वृषभ- इस राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण बेहद शुभ रहेगा। ग्रहण इस राशि के जातकों को मान-सम्मान दिलाएगा। नौकरी में तरक्‍की मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा।

कन्या- कन्या राशि के जातकों पर सूर्य ग्रहण शुभ प्रभाव डालेगा। इस दौरान साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। इससे काम बनते चले जाएंगे। कामों में सफलता भी मिलेगी।

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए भी यह सूर्य ग्रहण लाभकारी साबित होगा। उनकी कोई पुरानी समस्या हल हो सकती है। रुके हुए काम अब बनने लगेंगे।

मकर- मकर राशि के जातकों को व्यापार में तरक्की मिलने के योग बनेंगे। नौकरी पेशा लोगों को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। कुल मिलाकर आय संबंधी साधनों को लेकर लाभ की स्थिति रहेगी।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top