Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

दक्षिण अफ्रीका में मिले नए वेरिएंट को WHO ने Omicron दिया नाम..

दक्षिण अफ्रीका में मिले नए वेरिएंट को WHO ने Omicron दिया नाम..

WHO ने नए कोविड-19 स्ट्रेन को बेहद तेजी से फैलने वाला बताया..

 

 

 

देश-विदेश: विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक सलाहकार समिति ने दक्षिण अफ्रीका में पहली बार सामने आए कोरोनावायरस के नए प्रकार को ‘बेहद तेजी से फैलने वाला चिंताजनक प्रकार’ करार दिया है और ग्रीक वर्णमाला के तहत इसे ‘ओमीक्रॉन’ (Omicron) नाम दिया है। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी की ओर से शुक्रवार को की गई ये घोषणा पिछले कुछ महीनो में वायरस के नए प्रकार के वर्गीकरण में पहली बार की गई हैं। इसी वर्ग में कोरोनावायरस के डेल्टा प्रकार को भी रखा गया था, जिसका प्रसार दुनियाभर में हुआ था।

 

अमेरिका कोविड-19 के वेरिएंट के चलते दक्षिण अफ्रीका और सात अन्य अफ्रीकी देशों के गैर-अमेरिकी नागरिकों की यात्रा पर सोमवार से पाबंदी लगाएगा।इंपीरियल कॉलेज लंदन के विषाणु विज्ञानी डॉ टॉम पीकॉक ने इस हफ्ते की शुरुआत में अपने ट्विटर अकाउंट पर वायरस के नए वेरिएंट (बी.1.1.529) की जानकारी पोस्ट की थी।उसके बाद से वैज्ञानिक इस वेरिएंट पर गौर कर रहे हैं।

 

दुनियाभर के वैज्ञानिक तेजी से फैलने के संकेतों के लिए नए वेरिएंट पर अब गौर करेंगे (B.1.1.529 Variant News). दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान- नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर कम्युनिकेबल डिजीज (एनआईसीडी) ने पुष्टि की है कि दक्षिण अफ्रीका में बी.1.1.529 का पता चला है और जीनोम अनुक्रमण के बाद बी.1.1.529 के 22 मामलों की पुष्टि हुई है। खतरा बढ़ने से पहले ही बचाव के उपाय अपनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही दुनिया के दूसरे देशों में भी इसपर चिंता जताई जा रही है।

 

एनआईसीडी के कार्यवाहक कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर एड्रियन प्यूरेन का कहना हैं कि इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं है कि दक्षिण अफ्रीका में एक नए वेरिएंट का पता चला है। हालांकि आंकड़े अभी सीमित हैं, हमारे विशेषज्ञ नए वेरिएंट को समझने के लिए सभी स्थापित निगरानी प्रणालियों के साथ लगातार काम कर रहे हैं। इससे पहले भी इसी तरह के कई वेरिएंट ने कोहराम मचाया है। कोरोना के वेरिएंट्स के कारण बहुत से देशों में संक्रमण की नई लहर देखने को मिली है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका में एक बार फिर प्रतिबंधों को बढ़ाया जा सकता है।

 

तेजी से फैल रहा वेरिएंट..

दक्षिण अफ्रीका में मिला कोरोनावायरस का नया वेरिएंट बेहद खतरनाक बताया जा रहा है। दुनिया के कई देशों ने कुछ ही घंटों में दक्षिण अफ्रीका से आने वाले लोगों पर यात्रा प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया है।दक्षिण अफ्रीका में सेंटर फॉर एपिडेमिक रिस्पांस एंड इनोवेशन के निदेशक प्रोफेसर ट्यूलियो डी ओलिवेरा का कहना हैं कि ये काफी अलग तरह का म्यूटेंट है, जो तेजी से फैल रहा है।

 

इस वेरिएंट ने हमें चौंका दिया है, इसके मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं।जानकारी के अनुसार दक्षिण अफ्रीका में 30 से ज्यादा म्यूटेशन के साथ नया कोविड वेरिएंट फैल रहा है। इस बीच ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जावेद ने छह अफ्रीकी देशों की उड़ानों के अस्थाई निलंबन का ऐलान किया है। उनका कहना हैं कि इन देशों को रेड लिस्ट में जोड़ा जाएगा। साथ ही ब्रिटेन के यात्रियों को क्वारंटीन होना होगा।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top