उत्तराखंड

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर बोला हमला..

राहुल गांधी

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर बोला हमला..

मोदी सरकार बना रही दो हिंदुस्तान-राहुल गाँधी..

 

 

 

 

उत्तराखंड: कांग्रेस के स्टार प्रचारक व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने हरिद्वार जिले के मंगलौर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उनका कहना हैं कि मोदी सरकार दो हिंदुस्तान बना रही है। एक अरबपतियों का और दूसरा बेरोजगारों का। राहुल ने आज दोपहर 12 बजे से एक बजे तक मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में अपराह्न तीन बजे से चार बजे तक उनकी जनसभा होगी। इसके बाद वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

 

बता दे कि गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल गुरुवार को ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर और सितारगंज में चुनाव प्रचार करेंगे। पार्टी के स्टार प्रचारक व कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी शुक्रवार को हल्द्वानी व जसपुर में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।

 

आज दन्यां में जनसभा करेंगे राहुल गांधी..

कांग्रेस के चुनावी प्रचार को और मजबूती देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता राहुल गांधी गुरुवार को जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भी पहुंचेंगे। जागेश्वर से कांग्रेस के प्रत्याशी गोविंद सिंह कुंजवाल का कहना हैं कि राहुल गांधी दोपहर डेढ़ बजे दन्या के खेल मैदान में पहुंचकर यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन की पूरी तैयारी की जा रही है। कुंजवाल ने बताया कि राहुल गांधी के यहां पहुंचने से कांग्रेस को और अधिक ताकत मिलेगी।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top