उत्तराखंड

आज श्रीनगर में चुनावी हुुंकार भरेंगे पीएम मोदी..

आज श्रीनगर में चुनावी हुुंकार भरेंगे पीएम मोदी..

11 को अल्मोड़ा और 12 को रुद्रपुर में भरेंगे चुनावी हुुंकार..

 

 

 

 

उत्तराखंड: पीएम मोदी उत्तराखंड के श्रीनगर में आज एक बार फिर चुनावी हुंकार भरेंगे। प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस सभा में श्रीनगर, पौड़ी, चौबट्टाखाल, रुद्रप्रयाग, केदारनाथ, कर्णप्रयाग, थराली, बद्रीनाथ, देवप्रयाग के पार्टी प्रत्याशी भी मौजूद रहेंगे, जबकि यमकेश्वर, कोटद्वार लैंसडौन, रामनगर और नरेंद्रनगर के प्रत्याशी वर्चुअल शामिल होंगे।

 

भाजपा ने मोदी की रैली वर्चुअल सुनने के लिए भी उक्त विधानसभा क्षेत्रों के कई स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाई हैं। अगले दिन मोदी अल्मोड़ा और 12 फरवरी को रुद्रपुर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस रैली के जरिए भाजपा गढ़वाल की सीटों पर फोकस करेगी। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए एनआईटी मैदान में होने वाली रैली को लेकर बुधवार को प्रशासन की ओर से सुरक्षा का जायजा लिया गया।

 

आपको बता दे कि कई जिलों की पुलिस व अन्य सुरक्षा कर्मी श्रीनगर पहुंच गए हैं। मोदी का करीब दोपहर बारह बजे श्रीनगर पहुंचने का कार्यक्रम तय है। प्रधानमंत्री मोदी की रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह नजर आ रहा है। पांच साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में हुई मोदी की रैली का असर विभिन्न विधानसभाओं पर स्पष्ट रूप से देखा गया था। जिससे भाजपा के कई प्रत्याशियों को विजय भी हासिल हुई थी।

 

इस बार के विधानसभा चुनाव से ठीक तीन दिन पहले मोदी की रैली होने से भाजपा को कई सीटों पर संजीवनी मिलने की उम्मीद है। विधानसभा चुनावों के प्रचार अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदी राज्य में तीन चुनावी जनसभाएं करेंगे। चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में इन रैलियों का कार्यक्रम तय किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी की राज्य में तीन रैलियां तय कर दी गई हैं। पहली रैली आज श्रीनगर में आयोजित होगी। पिछले विधानसभा चुनाव में भी मोदी ने श्रीनगर में चुनावी रैली को संबोधित किया था। इस रैली के जरिए भाजपा गढ़वाल की सीटों पर फोकस करेगी। इसके साथ ही 11 फरवरी को अल्मोड़ा और 12 फरवरी को रुद्रपुर में प्रधानमंत्री रैली करेंगे।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top