उत्तराखंड

यात्री के पैंसों से भरे बैग को ढूंढकर पुलिस ने वापस लौटाया..

यात्री के पैंसों से भरे बैग को ढूंढकर पुलिस ने वापस लौटाया..

केदारनाथ यात्रा में मानवता की मिसाल कायम कर रही मित्र पुलिस..

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा में पुलिस मानवता का कार्य कर रही है। एक ओर जहां पुलिस यात्रा मार्ग पर बिछुडे़ यात्रियों को आपस में मिलाने का कार्य कर रही है, वहीं यात्रियों के खोए सामान एवं पर्स को वापस लौटाकर पुण्य का कार्य भी कर रही है। यात्री भी पुलिस की सराहना कर रही है।

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भक्तों की अधिक भीड़ होने से यात्री लगातार अपने परिजनों से बिछड रहे हैं। पुलिस भी लगातार ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आ रही है। केदारनाथ यात्रा पर आई 60 वर्षीय निर्मला देवी शुक्ला निवासी

इलाहाबाद यूपी दर्शन के बाद लौटते समय अपने परिजनों से रास्ते में बिछड़ गई थी। उप निरीक्षक विपिन जोशी व आरक्षी राकेश राणा ने महिला को कोतवाली सोनप्रयाग में लाकर भोजन व पानी की व्यवस्था की। जिसके बाद महिला की सूचना परिजनों को दी गई।

महिला के परिजन बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर गए हैं। शीघ्र वृद्ध महिला को उनके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। केदारनाथ धाम यात्रा पर आए गुजरात निवासी अतुल चंद्र ने बताया कि उनका पर्स घोड़ा पड़ाव के आसपास कहीं गुम हो गया, जिस पर घोड़ा पड़ाव पर रात्रि ड्यूटी में नियुक्त आरक्षी प्रशिक्षु मनवीर सिंह रावत ने त्वरित कार्यवाही करते हुए यात्री का पर्स बरामद किया। तत्पश्चात यात्री को पर्स वापस लौटाया गया,

जिसमें लगभग 32 हजार नगद कैश था। वहीं केदारनाथ यात्रा पर आए उत्तर प्रदेश निवासी विशाल सिंह का बैग केदारनाथ में कहीं खो गया था, जिससे वह काफी हताश परेशान होकर धाम में तैनात पुलिस कार्मिकों के पास पहुंचे। महिला आरक्षी वंदना ने वहां के स्थानीय परिवेश और आसपास के व्यापारियों को पूछकर खोए हुए बैग को ढूंढकर विशाल के सुपुर्द किया। जिस पर विशाल ने पुलिस का आभार प्रकट किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top