उत्तराखंड

पुलिस ने चलाया बाहरी लोगों के खिलाफ सत्यापन अभियान..

पुलिस ने चलाया बाहरी लोगों के खिलाफ सत्यापन अभियान..

414 लोगों का किया गया सत्यापन, 35 लोगों का पुलिस अधिनियन के तहत किया चालान..

 

 

रुद्रप्रयाग। जनपद पुलिस ने समस्त थाना व चैकियों में व्यापक स्तर पर बाहरी लोगों का सत्यापन अभियान चलाया। पुलिस अब तक कुल 414 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कर चुकी है। इसके अलावा 35 लोगों का पुलिस अधिनियम के तहत चालान भी किया गया।
पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि जनपद में लगातार स्थानीय लोग बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन करने की मांग करते आ रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने एक सघन अभियान चलाने का निर्णय लिया। साथ ही स्थानीय लोगों से अपने घरों या प्रतिष्ठानों में रखे गए बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करवाने की अपील भी की गई थी।

 

एसपी ने समस्त थाना प्रभारियों को सत्यापन किए जाने संबंधी अभियान चलाए जाने के लिए निर्देशित किया था। जिसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर कुल 414 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया, जबकि जिन मकान मालिकों ने बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन नहीं करवाया, उनके विरूद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालान किए गए। उन्होंने बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किए जाने में सहयोग करने की अपील की है। यदि इस प्रकार के बाहरी व्यक्ति का विवरण पुलिस के पास रहेगा तो ऐसा व्यक्ति स्वयं भी किसी संभावित अपराध को करने से अवश्य सोचेगा।

 

इस प्रकार अपनी छोटी सी जागरुकता के कारण होने वाले संभावित अपराध पर रोक लग सकती है। किसी भी बाहरी व्यक्ति के सत्यापन होने से उसके बारे में पूरी जानकारी संबंधित भवन स्वामी या ठेकेदार को भी रहती है। उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के सत्यापन को लेकर स्थानीय लोगों को भी पुलिस की मदद करनी चाहिए, तभी ताकर अभियान में सफलता हासिल हो सकती है।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top