Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा में मित्र पुलिस कर रही श्रद्धालुओं की हरसंभव मदद..

केदारनाथ यात्रा में मित्र पुलिस कर रही श्रद्धालुओं की हरसंभव मदद..

तीर्थयात्रियों के खोये सामान की खोजबीन कर लौटाया जा रहा वापस..

 

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में पुलिस तीर्थयात्रियों की हरसंभव मदद में जुटी हुई हैं। जहां तीर्थयात्रियों के घायल व चोटिल होने पर उन्हें स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जा रहा हैं, वहीं यात्रियों के परिजनों और सामान के खोने पर खोजबीन कर लौटाया जा रहा है।

केदारनाथ यात्रा के भीमबली पड़ाव में स्थित पुलिस चैकी में दो युवक ईशान एवं अंश निवासी दिल्ली आए और उन्होंने बताया कि वह दिल्ली से केदारनाथ यात्रा पर आए हैं और उनका एक बैग रामबाड़ा में रेन शेड के पास छूट गया था। काफी आगे जाकर वह वापस बैग लेने आए और बैग उन्हें मिल गया, लेकिन बैग में रखा पर्स व मोबाइल नहीं मिला।

 

पर्स में उनके कुछ पैंसे, एटीएम व अन्य आवश्यक दस्तावेज थे। सूचना पर पुलिस ने यात्रियों को आश्वस्त किया कि उनका सामान उन्हें मिल जाएगा। चैकी प्रभारी भीमबली अनिल रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम यात्रियों के बताये स्थल रेन शेड तक गए। आस-पास कुछेक दुकाने भी थी, उनसे भी पूछताछ की तो उधर ही रह रहे नाबालिगों ने बताया कि पर्स और मोबाइल वह ले लिए गए थे और बैग वहीं पर रहने दिया।

नाबालिगों को भविष्य के लिए सख्त चेतावनी देकर पर्स और मोबाइल वापस लेकर इन यात्रियों के केदारनाथ धाम से वापस आने पर उनकी सामग्री उनके सुपुर्द कर दी गयी। वहीं दूसरी ओर तीर्थयात्री लक्ष्मण गिरि निवासी कच्छ, जिला भुज, गुजरात केदारनाथ धाम यात्रा पर आये हुए थे। इनका मोबाइल न जाने कहां खो गया। संयोग से खोया हुआ मोबाइल किसी ईमानदार वाहन चालक को मिला।

 

वाहन चालक ने मोबाइल में मिले कुछ सम्पर्क नम्बरों पर बात की तो सौभाग्य से इनके ही ग्रुप में आये सहयात्री से बात हुई। गुड्डू ने यात्रियों को सोनप्रयाग स्थित बैरियर पर आने को कहा, जहां पर इन यात्री का मोबाइल फोन इनके सुपुर्द किया गया। यात्रियों ने उत्तराखण्ड पुलिस परिवार सहित ईमानदार वाहन चालक को भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top