Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग- PCS-J की परीक्षा का रिजल्ट जारी..

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग- PCS-J की परीक्षा का रिजल्ट जारी..

 

 

 

 

 

लोक सेवा आयोग की पीसीएस-जे की परीक्षा में अनूप सिंह भाकुनी टॉपर बने हैं। वहीं, हिना कौसर ने दूसरा और सृष्टि शुक्ला ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

 

 

 

उत्तराखंड: लोक सेवा आयोग की पीसीएस-जे की परीक्षा में अनूप सिंह भाकुनी टॉपर बने हैं। वहीं, हिना कौसर ने दूसरा और सृष्टि शुक्ला ने तीसरा स्थान हासिल किया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत का कहना हैं कि पीसीएस- जे 2022 की मुख्य परीक्षा 10 नवंबर को कराई गई थी। जबकि साक्षात्कार 23 दिसंबर को हुआ था।

 

मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के कुल अंकों के योग के आधार पर पीसीएस-जे का अंतिम चयन परिणाम अभ्यर्थियों के श्रेष्ठता कर्म में जारी किया गया है। इसमें अनूप सिंह भाकुनी, हिना कौसर, सृष्टि शुक्ला, राधा कुलश्रेष्ठ, नैंसी छाबड़ा, शेफाली चंद्रवंशी, सोनम रावत, अभिषेक कुमार मिश्रा, जतिन मित्तल, नवीन राणा और तान्या मिधा का चयन हुआ है।

इस संबंध में आयोग की ओर से वेबसाइट पर अभ्यर्थियों के कट ऑफ मार्क्स और विस्तृत आदि सूचना जारी कर दी गई है। हालांकि, आयोग ने पीसीएस-जे के 13 पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। पीसीएस- जे के 2 पदों पर योग्य व्यक्ति नहीं मिल पाए हैं। जिसके चलते पीसीएस- जे के 11 पदों पर ही अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम जारी किया गया है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top