Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

राज्य सरकार हर वर्ग के विकास के लिए संकल्पित: सांसद..

राज्य सरकार हर वर्ग के विकास के लिए संकल्पित: सांसद..

राइंका रुद्रप्रयाग में राज्य स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन..

राज्य आंदोलनकारियों को किया याद..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में राज्य स्थापना दिवस की 21वीं वर्षगांठ को धूमधाम से मनाया गया। राजकीय इंटरमीडिएट काॅलेज रुद्रप्रयाग में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों को याद किया गया। साथ ही विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश वासियों को दिए गए शुभकामना संदेश का लाइव प्रसारण भी किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य वासियों को स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न विकास परक योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के विकास के लिए संकल्पित है तथा राज्य विकास के लिए निरंतर प्रयत्नशील है।

राजकीय इंटर काॅलेज रुद्रप्रयाग में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे गढ़वाल सांसद ने राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्य आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों को याद किया। उन्होंने कहा कि अनेक बलिदानों के बाद हमें अलग राज्य मिला है। हमें आंदोलनकारियों के सपने को मिलकर साकार करने का प्रयास करना चाहिए। कहा कि अलग राज्य बनने से युवाओं को खेल सहित अन्य विभिन्न गतिविधियों में अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि जहां पर्वतीय राज्य में रेल परियोजना, चारधाम सड़क परियोजना, हर घर नल हर घर जल, उज्जवला गैस कनैक्शन आदि महत्वकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। वहीं राज्य सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए अनेकों योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

 

 

 

विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चैधरी ने जनपद वासियों को राज्य स्थापना की 21वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनपद निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। वहीं जिला पंचायत की अध्यक्ष अमरदेई शाह ने भी स्थापना दिवस सहित विद्यालय प्रशासन को कार्यक्रम के सफल संचालन पर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने शहीद राज्य आंदोलनकारी स्व.यशोधर बैंजवाल की पत्नी श्रीमती ऊमा देवी बैंजवाल का शाॅल ओड़कर सम्मान किया। इस अवसर पर सांसद सहित अन्य प्रतिनिधियों ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकल्प रहित संकल्प, नए इरादे युवा सरकार, उत्तराखंड विकास के स्वर्णिम पथ पर विकास पुस्तिका का विमोचन किया। इससे पूर्व रा.इं.काॅ. की छात्राओं ने तेरा मंदिर मां व स्वागतम-स्वागतम गीत की स्तुति कर कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अवसर पर जहां विभिन्न विभागों द्वारा उनसे संबंधित स्टाॅल लगाए गए थे,

 

वहीं दूसरी ओर सांसद व अन्य अतिथियों ने समाज कल्याण, कृषि, उद्यान आदि विभागीय योजनाओं से चयनित लाभार्थियों व समूहों को चैक व प्रमाण-पत्र का वितरण किया। राज्य स्थापना दिवस को लेकर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्तकर्ता प्रतिभागियों को ट्राॅफी तथा कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभिन्न विभागों में कार्यरत कार्मिकों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सांसद द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद किया तथा जनपद विकास में सभी के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का संचालन सेवायोजन विभाग के अनुदेशक किशन सिंह रावत ने किया।

 

 

 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा दिनेश उनियाल, सांसद प्रतिनिधि विजय कप्रवाण, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महावीर सिंह पंवार, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, जिला विकास अधिकारी सुश्री मनविंदर कौर, वरिष्ठ कोषाधिकारी गिरीश चंद्र, तहसीलदार सदर श्रीमती मंजू राजपूत, परियोजना निदेशक रमेश चंद्र, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, अर्थ एवं संख्याधिकारी शशिकांत गिरि, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोड़ा, उद्यान अधिकारी योगेंद्र चौधरी, जिला युवा कल्याण अधिकारी केएन गैरोला व अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

वहीं नगर मंडल अगस्त्यमुनि में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सभी बूथों पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के उत्तराखण्ड राज्य देने के अहम योगदान पर गोष्ठी एवं चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला महामंत्री अनूप सेमवाल, नगर मंडल अध्यक्ष जेपी सकलानी, जिला कार्यकारिणी सदस्य हर्षपति डिमरी, रेखा चौधरी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुमन जमलोकी, मंडल उपाध्यक्ष उमेश चन्द्र कांडपाल, दीपा नेगी, रजनी शर्मा, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना राणा, मोर्चा के मीडिया प्रभारी विनय भट्ट उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top