उत्तराखंड

पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार..

पुलिस ने दर दबोचा

पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार..

अवैध शराब कारोबारियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस छेड़ है अभियान..

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। अवैध शराब कारोबारियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस प्रशासन अभियान छेड़े हुए है। जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाने के साथ ही मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। ऐसे में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप सा मचा है।

बता दें कि जिले में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के नेतृत्व में टीमें गठित की गई हैं, जो अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं। अभियान के तहत गुप्तकाशी क्षेत्र के ग्राम फेगू में एक व्यक्ति के कब्जे से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है, जिसके विरुद्ध थाना गुप्तकाशी में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

अभियुक्त सुरेश उर्फ भवानी शंकर पुत्र पुष्कर लाल निवासी ग्राम फेगू लम्बे समय से कच्ची शराब का धंधा कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सुरेश को पकड़ लिया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक विनोद कुमार, महिला उप निरीक्षक संयोगिता, आरक्षी गोविन्द शामिल थे। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top