Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

राष्ट्रीय जनजाति नृत्य महोत्सव में उत्तराखंड को मिला पहला पुरस्कार..

राष्ट्रीय जनजाति नृत्य महोत्सव में उत्तराखंड को मिला पहला पुरस्कार..

 

 

 

 

राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव में उत्तराखंड को पहला पुरस्कार मिला है। बता दे कि ये नृत्य महोत्सव उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित हो रहा था। जिसमें जौनसारी सांस्कृतिक दल ने शानदार प्रस्तुति से राज्य का नाम रोशन किया है।

 

उत्तराखंड: राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव में उत्तराखंड को पहला पुरस्कार मिला है। बता दे कि ये नृत्य महोत्सव उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित हो रहा था। जिसमें जौनसारी सांस्कृतिक दल ने शानदार प्रस्तुति से राज्य का नाम रोशन किया है। बुधवार को महोत्सव में भाग लेने वाले सांस्कृतिक दल के सदस्यों ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से भेंट की। भुवनेश्वर में 19 से 21 मई तक राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव में मुख्य लोक कलाकार कुंदन सिंह चौहान की अगुवाई में जौनसार सांस्कृतिक दल ने शानदार प्रस्तुति दी।

बता दे कि महोत्सव में 24 राज्यों के 650 कलाकारों ने अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन किया। उत्तराखंड के सांस्कृतिक कलाकारों ने भी इसमें प्रतिभाग कर जौनसारी नृत्य की शानदार प्रस्तुति के माध्यम से पहला पुरस्कार हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया। जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है। महोत्सव में जौनसारी हाथी नृत्य, हिरन नृत्य, झैंता, ठोऊडा, हारूल-तांदेय एवं रासो नृत्य के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुति किया।

 

ये भी पढ़े-बिग ब्रेकिंग- सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में हुआ बड़ा खुलासा..

 

इस सांस्कृतिक दल की टीम में कुंदन सिंह चौहान के साथ अरविंद राणा, नरेश शाह, राजेश चौहान, गजेंद्र चौहान, शालू नेगी, अंकिता वर्मा, धर्म सिंह चौहान, टीकम सिंह, अर्जुन, सचिन, रागिया भारती, कांसिया वर्मा, रोहित मोड़का, अनूप चांगटा, सपना, मनीषा, ईशा वर्मा, मोनिका, अनुज और नितेश आदि शामिल हैं।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top