Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा में अब तक 112 यात्रियों की हुई मौत..

चारधाम यात्रा में अब तक 112 यात्रियों की हुई मौत..

अब तक 34 लाख यात्रियों ने किए चारधाम के दर्शन..

 

 

 

 

 

चारधाम यात्रा में अब तक 112 यात्रियों की मौत हो चुकी हैं। जिसमें केदारनाथ में 51, बद्रीनाथ में 25,गंगोत्री 87 और यमुनोत्री में 29 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इसके साथ ही इस बार भारी संख्या में तीर्थयात्रियों के आने से चारधाम यात्रा के कदम नए रिकॉर्ड की ओर भी बढ़ रहे हैं

 

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में अब तक 112 यात्रियों की मौत हो चुकी हैं। जिसमें केदारनाथ में 51, बद्रीनाथ में 25,गंगोत्री 87 और यमुनोत्री में 29 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इसके साथ ही इस बार भारी संख्या में तीर्थयात्रियों के आने से चारधाम यात्रा के कदम नए रिकॉर्ड की ओर भी बढ़ रहे हैं लेकिन चारों धामों में इंतजाम कम पड़ने से यात्रियों के सामने मुश्किलें भी कदम-कदम पर खड़ी है। तीर्थयात्रियों की संख्या के अनुसार चारों धामों में व्यवस्थाओं को लेकर चुनौतियां बरकरार है।

तमाम मुश्किलों का सामना करने के वावजूद भी चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों का उत्साह कम नहीं है। तीन मई से लेकर एक जून तक चारधाम के साथ हेमकुंड साहिब में 14.16 लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं। छह महीने तक चलने वाली चारधाम यात्रा में यात्रियों के आने की रफ्तार इसी तरह रही तो इस बार नया रिकॉर्ड बन सकता हैं।

 

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर का कहना हैं कि चारधाम यात्रा को लेकर यात्रियों में भारी उत्साह है। अब तक चारधाम और हेमकुंड साहिब में 1416688 यात्री दर्शन कर चुके हैं। बता दे कि इस बार यात्रा में आने वालों की संख्या वर्ष 2019 को पार करने की उम्मीद जताई जा रही है। जो चारधाम यात्रा का नया रिकॉर्ड होगा। वर्ष 2019 में चारधाम यात्रा में 34 लाख तीर्थयात्रियों के आने से रिकॉर्ड बना था।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top