उत्तराखंड

मांगों को लेकर कर्मचारियों ने निकाला मसाल जुलूस

मांगों को लेकर कर्मचारियों ने निकाला मसाल जुलूस..

दो सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम ने किया मुख्यालय में प्रदर्शन..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। कोविड महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह किये बगैर जन सेवाओं में जुटे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आये हैं। कर्मचारियों ने मसाल जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बता दें कि आउटसोर्सिंग से नियुक्त प्रकिया समाप्त करने और हरियाणा राज्य सरकार के तर्ज पर वेतनमान लागू करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं।

पूर्व में भी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था और आश्वासन के बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त किया, लेकिन मांगों पर कार्यवाही न होने से खाराज कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। संविदा कर्मचारियों ने देर शाम जिला मुख्यालय में मसाल जुलूस निकालकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उनकी जायज मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। सरकार के उदासीन रवैये से कर्मचारी हताश एवं निराश हैं। कोरोना महामारी के दौरान कर्मचारियों ने जीजान से लोगों की सेवाएं की।

संगठन के जिला उपाध्यक्ष विपिन खन्ना ने कहा कि सरकार की ओर से एनएचएम संविदा कर्मचारियों की जायज मांगो को अनदेखा किया जा रहा है। कर्मचारियों ने कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किये बिना जन सेवायें दीं, बावजूद इसके कर्मचारियों की मांगों पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया जा रहा है। यदि प्रदेश सरकार द्वारा जल्द ही कर्मचारियों की दो सूत्रीय मांगों को लेकर उचित निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन अपनी मांगों को लेकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो जायेगा। मसाल जुलूस में संगठन के सरंक्षक हिमांशु नौडियाल, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ विजय सेमवाल, कोषाध्यक्ष कलम सिंह, मीडिया प्रभारी अनूप रावत, पवन कुमार, विजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top