उत्तराखंड

नगर सभासद सुरेंद्र रावत डीपीसी सदस्य चयनित..

नगर सभासद सुरेंद्र रावत डीपीसी सदस्य चयनित..

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी के नगराध्यक्ष एवं बेलनी वार्ड के नगर सभासद सुरेंद्र रावत को जिला योजना समिति का सदस्य नामित किया गया है। उनके चयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। साथ ही कहा कि इससे नगर के विकास को गति मिलेगी।
नगर पालिका रुद्रप्रयाग में आयोजित डीपीसी सदस्य के लिए चुनाव प्रक्रिया में तीन सदस्यों ने दावेदारी की। जिसमें रुद्रप्रयाग नगर पालिका एवं अगस्त्यमुनि नपं, ऊखीमठ नपं, तिलवाड़ा नपं से कुल 22 सभाषदों द्वारा मतदान किया गया। कुल 15 सभासदों ने ही मतदान किया जिसमें 14 मत सुरेंद्र रावत को मिले।

 

जिलाधिकारी मनुज गोयल द्वारा सुरेंद्र रावत को जिला योजना समिति का सदस्य निर्वाचित घोषित कया गया। इधर, सुरेंद्र रावत ने डीपीसी सदस्य बनने पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, विधायक भरत सिंह चौधरी, जिपंअ अमरदेई शाह, पूर्व दर्जाधारी वीरेन्द्र बिष्ट, वीर सिंह रावत, वाचस्पति सेमवाल, विक्रम कंडारी, अजय सेमवाल, आशीष नौटियाल, गंभीर बिष्ट, भारतभूषण भटट सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top